दिवाली पर लगी लॉटरी! घर की सफाई में मिले 500-1000 के पुराने नोट, Video Viral

Diwali Cleaning 500-1000 Notes Bundle Viral: दिवाली की सफाई के दौरान एक महिला को 8 साल पुराना खजाना मिला है, मगर अब यह खजाना महिला के किसी काम का नहीं रहा। आइए जानते हैं क्यों?

Diwali Cleaning 500-1000 Notes Video Viral

Diwali Cleaning 500-1000 Notes Bundle Viral: दिवाली से पहले घर की सफाई तो अमूमन सभी करते हैं। वहीं दिवाली पर अक्सर लोगों को घर के कोनों में कोई भूली-बिसरी चीज मिल जाती है। मगर एक महिला को घर में जो मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया है। घर की सफाई के दौरान महिला को खजाना हाथ लगा, लेकिन अफसोस अब वो किसी काम का नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बंद हो चुके पुराने नोटों की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर चुटकी लेते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

किसने शेयर किया वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 500 और 1000 के नोटों की गड्डियां देखी जा सकती हैं। वीडियो शेयर करने वाली महिला का नाम दीप्ती गाबा है। दीप्ती का कहना है कि यह पुराने नोटों के बंडल उन्हें दिवाली की सफाई के दौरान मिले हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दीप्ती ने लिखा कि अभी-अभी क्या हुआ? बेचारी बीवी, इतना छिपा कर रखा कि 8 साल बाद जाकर दिवाली की सफाई में मिले। अब इनका क्या करें? इस वीडियो में महिला नोटों को फैलाते नजर आ रही है। वहीं बैकग्राउंड में गाना सुनाई दे रहा है कि ‘क्या से क्या हो गया?’

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट

दीप्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी इस वीडियो पर फनी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कितने टाइम से सफाई नहीं की थी? इतने सालों बाद की है, जो अब जाकर मिले हैं। दूसरे यूजर ने लिखा इन पैसों में बरकत थी, सिर्फ इतना ही बोलूंगा वरना बुरा लग जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा, वो सब तो ठीक है पर 8 साल से दिवाली क्यों नहीं मनाई आपने? एक अन्य यूजर ने लिखा, पुराने नोट देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepti Gaba (@deeptigabatutorials)

मुंबई में महिला के 4 लाख के गहने चोरी

हालांकि दिवाली की सफाई से जुड़ी सारी यादें अच्छी नहीं होती। इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला, जहां सफाई के दौरान एक महिला के गहने चोरी हो गए। 55 वर्षीय महिला लीना म्हात्रे ने दिवाली की सफाई के लिए कुछ सफाई कर्मचारियों से मदद ली। हालांकि वो चोर निकले और महिला के 4 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ