Zero Marriage: मद्रास हाई कोर्ट ने 20 वर्षीय महिला की शादी को क्यों किया रद्द, जानिए डिटेल

मद्रास हाई कोर्ट ने एक शादी के मामले में अनोखा कदम उठाते हुए इसे रद्द कर दिया है। आइये इस मामले के बारे में जानते हैं।

marriage
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने एक्सट्राऑर्डिनरी ज्यूरिस्डिक्शन का प्रयोग किया है और 20 वर्षीय महिला के विवाह को रद्द कर दिया है। जानकारी मिली है कि महिला की शादी फ्रांसीसी शिक्षक के साथ जबरन की गई थी। महिला ने पैनल को बताया कि उसकी शादी और उसका रजिस्ट्रेशन ‘जबरन’ कराया गया था और वे इस शादी को नहीं मानती और न उनके साथ रहना चाहती हैं।

विज्ञापन

पैनल ने सुनी महिला की गुहार

महिला ने अपनी पूरी समस्या पैनल में शामिल न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति वी शिवगनम के सामने रखी। पैनल में उपस्थित जज ने महिला की स्थिति को समझा और अपनी स्पेशल पावर को इस्तेमाल करके महिला के फेवर में अपना फैसला सुनाया। जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये मामला केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का है। यहां एक फ्रेंच टीचर काम करता है, जिसने अदालत को बताया कि उसकी पत्नी मायके में है और उनके सास-ससुर ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा है।

हाई कोर्ट में पत्नी की पेशी

पैनल ने महिला को अदालत में पेश होने का आदेश दिया, जिसके बाद वह मंगलवार अदालत में पेश हुई। महिला ने पैनल को बताया कि वह इस  व्यक्ति से  कुछ साल पहले फ्रेंच पढ़ती थी।  2024 की शुरुआत में दोनों ने शादी कर ली पुडुचेरी में इसे रजिस्टर कराया।

विज्ञापन

हालांकि शादी के बाद उनको अपनी गलती का एहसास हुआ और अब वह शादी में नहीं रहना चाहती  हैं। उसने कहा कि उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन जबरन कराया गया। आगे उन्होंने बताया कि वह हायर स्टडी कम्प्लीट करना चाहती हैं और अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती हैं।

marriage

marriage

विज्ञापन

कोर्ट ने रद्द की शादी

व्यक्ति ने कोर्ट को बताया उसी भी अपनी गलती का अहसास हो गया है और वह अपनी पत्नी को  ससुराल वापस आने के लिए फोर्स नहीं करेंगे। आखिर ने जजों की बेंच ने बताया कि दोनों पक्षों ने शादी के वेरिफिकेशन को रद्द करने के लिए हामी भरी है, जिसके बाद दोनों की शादी कैंसिल कर दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ