मध्य प्रदेश सरकार का दिवाली तोहफा, साढ़े 4 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी

Diwali Gift to Madhya Pradesh Pensioners: मध्य प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स को दिवाली पर तोहफा दिया है। सरकार ने साढ़े 4 लाख पेंशनर्स के महंगाई राहत भत्ते में दिवाली पर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी घोषणाएं की गई हैं। विस्तार से इनके बारे में जानते हैं।

Madhya Pradesh News

Diwali Gift to MP Pensioners: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पेंशनर्स के लिए दिवाली पर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पेंशनर्स को दिए जाने वाले महंगाई राहत भत्ते को 50 फीसदी कर दिया है। पेंशनर्स को पहले 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था। अब पेंशनर्स के लिए 50 फीसदी भत्ते का ऐलान किया गया है। बढ़े भत्ते का लाभ पेंशनर्स को एक अक्टूबर 2024 से मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। कर्मचारी अपने बच्चों और परिवार के साथ अच्छी दिवाली मना सकें, उनको आर्थिक किल्लतों का सामना न करना पड़े। इसलिए सरकार ने 28 अक्टूबर को ही अगले महीने की सैलरी प्रदान कर दी थी। विभागों की ओर से समय रहते ही सैलरी बिल राजकोष में जमा कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया गया है। प्रदेश में इस समय लगभग 7 लाख नियमित अफसर और कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिल जाती है। लेकिन इस बार दिवाली को देखते हुए पहले सैलरी दी गई है। वित्त विभाग ने इसकी सूचना विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रदान की थी।

विज्ञापन

सीएम बोले-कर्मियों को मिलेगी राहत

सीएम डॉ. मोहन यादव के अनुसार दिवाली का त्योहार रोशनी, जश्न और खुशियों का प्रतीक है। सरकार का फैसला लाखों कर्मचारियों को राहत देने वाला है। दिवाली को ध्यान में रखते हुए ही नवंबर माह का वेतन एक नवंबर के बजाय 28 अक्टूबर को देने का फैसला किया गया था। ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ अच्छी दिवाली मना सकें। उनको आर्थिक किल्लतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ