---विज्ञापन---

साध्वी मंदाकिनी गिरफ्तार, आत्महत्या करने की थी कोशिश, लाखों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Sadhvi Mandakini Arrest By MP Police: आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली उज्जैन की साध्वी मंदाकिनी उर्फ ममता जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज किए गए हैं।

---विज्ञापन---

Sadhvi Mandakini Arrest By MP Police:  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली साध्वी मंदाकिनी उर्फ ममता जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के २ मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे इन्हीं मामलों में पूछताछ कर रही है। आरोप है कि साध्वी मंदाकिनी पुरी ने उज्जैन के एक संत से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनवाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये ले लिए थे।

---विज्ञापन---

ये है मामला 

बता दें कि साध्वी मंदाकिनी पुरी के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने साध्वी मंदाकिनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उज्जैन के एक संत से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनवाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा, उसी दिन साध्वी मंदाकिनी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब से ही वह जिला अस्पताल में भर्ती थी।

यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन से CM मोहन यादव दुखी, बोले- हमने साथ काम किया था

---विज्ञापन---

अखाड़े से निष्कासित हुई साध्वी मंदाकिनी 

इस मामले के सामने आने के बाद इसी तरह का एक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया। जयपुर के एक संत ने महाकाल थाने में साध्वी मंदाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। इन मामलों के सामने आने के बाद से अखाड़ा परिषद ने साध्वी मंदाकिनी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया। वहीं आज चिमनगंज मंडी पुलिस ने साध्वी को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि साध्वी मंदाकिनी पुरी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

First published on: May 14, 2024 01:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola