'MP सरकार सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर लगातार बढ़ रही है आगे', बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

Sardar Vallabhbhai Patel Birth Anniversary: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sardar Vallabhbhai Patel Birth Anniversary

Sardar Vallabhbhai Patel Birth Anniversary

Sardar Vallabhbhai Patel Birth Anniversary: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है।

विज्ञापन

सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों के विलय का महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री यादव ने गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वल्लभ भवन परिसर स्थित उद्यान में सरदार पटेल की प्रतिमा पर नमन कर संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री यादव ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात में हो रहे अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

सरदार पटेल को देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। सरदार पटेल ने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने सहकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्य प्रदेश सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर निरन्तर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी सहित राहुल कोठारी, सुमित पचोरी एवं अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ