Madhya Pradesh Exit Polls 2023: भाजपा-कांग्रेस के बीच बंटे, त्रिशंकु विधानसभा के आसार

Madhya Pradesh Exit Polls 2023: चुनाव के लिए एग्जिट पोल 2023 विजेता के बारे में स्पष्ट तस्वीर देने में विफल रहे, क्योंकि अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023, Exit Polls 2023, Election news, Congress, BJP
विज्ञापन

Madhya Pradesh Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल 2023 विजेता के बारे में स्पष्ट तस्वीर देने में विफल रहे, क्योंकि अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

विज्ञापन

News24-TodaysChanakya के अनुसार भाजपा को पूर्ण बहुमत

हालांकि, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर News24-TodaysChanakya का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इसके अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकते हैं। चाणक्य एग्जिट पोल ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 151 सीटों के साथ भाजपा की भारी जीत का अनुमान लगाया है। इसने विपक्षी कांग्रेस को केवल 74 सीटें दीं, अन्य को पांच बताई हैं।

विज्ञापन

फंस सकता है पेंच

वहीं, रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज के एग्जिट पोल ने भाजपा को बढ़त दी है और अनुमान लगाया है कि सत्तारूढ़ पार्टी 118 से 130 सीटें जीतेगी तथा कांग्रेस के लिए 97-107 सीटों पर विजयी होगी और अन्य दलों को 0-2 सीटें मिलेंगी।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल 2023 में भविष्यवाणी की गई है कि कांग्रेस 111 से 121 सीटों के बीच जीत सकती है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा 106 से 116 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि अन्य को 0 से छह सीटें दी हैं। वहीं, जन की बात ने कांग्रेस के लिए 102-125 सीटें, सत्तारूढ़ भाजपा के लिए 100-123 सीटें और अन्य के लिए 5 सीटों का अनुमान लगाया गया है।

2018 विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसा था परिणाम

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी लेकिन, कुछ महीनों बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों को लेकर बीजेपी में शामिल हो गए थे और इसके चलते भाजपा के हाथों में फिर से प्रदेश की सत्ता आ गई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ