---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

नौकरी का लालच… ड्रग्स और बलात्कार, भोपाल की सिस्टर्स ने बर्बाद की कई लड़कियों की जिंदगी; ऐसे बिछाती थीं जाल

मामला उस समय सामने आया जब छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने 22 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई. अमरीन के साथ कमरा शेयर करने वाली पीड़िता ने बताया कि वो नवंबर 2025 से शोषण का शिकार हो रही थी.

Author Written By: Akarsh Shukla Updated: Feb 24, 2026 20:09

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया. भोपाल में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसे 2 बहनों द्वारा चलाया जा रहा था. हैरानी की बात ये है कि भोपाल की सिस्टर्स मासूम लड़कियों का धर्म परिवर्तन भी कराती थीं. इस सेक्स रैकेट के खुलासे ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोगों को आक्रोशित कर दिया है. आरोपी सिस्टर्स की पहचान अफरीन और अमरीन के तौर पर हुई है, जो नौकरी का झांसा देकर आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को अपना शिकार बनाती थीं.

भोपाल सिस्टर्स के जाल में फंसी कई लड़कियां


आपको जानकर झटका लगेगा कि अफरीन और अमरीन ने न केवल बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया, बल्कि ड्रग्स के जरिए शोषण और बुर्का पहनाने का दबाव डालकर धर्म परिवर्तन की कोशिश भी की. पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनके मुख्य साथी बिलाल (अमरीन का भाई), यासिर और चंदन यादव अभी फरार हैं. बागसेवनिया थाने में दर्ज एफआईआर में बलात्कार, गैंग रेप, आपराधिक साजिश, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण की धाराएं लगाई गई हैं. भोपाल सिस्टर्स की शिकार पीड़िताओं ने पुलिस को सबूत के तौर पर कई फोटो और वीडियो भी दिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: इन 7 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश; गिरेंगे ओले!

कैसे खुली भोपाल सिस्टर्स की पोल?


मामला उस समय सामने आया जब छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने 22 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई. अमरीन के साथ कमरा शेयर करने वाली पीड़िता ने बताया कि वो नवंबर 2025 से शोषण का शिकार हो रही थी. उसने बताया कि अमरीन ने भोपाल के अब्बास नगर में अपने रिश्तेदारों से मिलाने के बहाने ले जाकर उसके भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाया और बेहोशी की हालत में बलात्कार किया. दिसंबर में यासिर ने भी उसका रेप किया, जबकि चंदन यादव ने अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक कई मौकों पर शारीरिक शोषण किया.

---विज्ञापन---

अश्लील फोटो खींचकर देते थे धमकी


जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसकी अश्लील फोटो खींचकर धमकी दी गई. पीड़िता ने बताया कि उसे छोटे-खुले कपड़ों में पबों ले जाकर अमीर पुरुषों के हवाले कर दिया गया और ड्रग्स पिलाकर बार-बार बलात्कार किया गया. पीड़िता ने खुलासा किया कि इस दौरान उसे धर्म बदलने और बुर्का पहनने पर मजबूर किया गया. आखिरकार जनवरी में उसे भागने का मौका मिला और मामा के पास छत्तीसगढ़ पहुंची, फिर भोपाल लौटकर न्याय की गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें: Jeju आईलैंड पर भारतीय इन्फ्लुएंसर की हिरासत के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

आलीशान फ्लैट में रहती थीं भोपाल सिस्टर्स


इसी हफ्ते दूसरी शिकायत ने पुलिस के संदेह को पुख्ता कर दिया. अमरीन के घर पर घरेलू नौकरानी का काम करने वाली 30 वर्षीय भोपाल की महिला ने भी बिलाल, यासिर और चंदन पर ड्रग्स देकर गैंग रेप का आरोप लगाया और सबूत के तौर पर वीडियो साझा किया. दोनों पीड़िताओं की कहानियां एक जैसी होने से पुलिस ने रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. बहनें होशंगाबाद रोड के पॉश सागर रॉयल विला कॉलोनी के आलीशान फ्लैट में रहती थीं, जहां आधी रात को पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था.

First published on: Feb 24, 2026 08:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.