कर्नाटक के चुनावी नतीजों पर कमलनाथ का बड़ा बयान, खरीद-फरोख्त का सताया डर

kamal nath Karnataka assembly election

kamal nath Karnataka assembly election

Karnataka assembly election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस की जीत पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी खुशी जताई है। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी कांग्रेस पर जीत पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनेगी

मुरैना के जौरा में आयोजित कार्यक्रम में कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया। कमलनाथ ने कहा कि ‘कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है, निश्चित है कांग्रेस की सरकार बनेगी। कमलनाथ ने कहा कि यह कर्नाटक के जीत है, कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है। इस जीत के बाद कर्नाटक एक नया इतिहास लिखेगा।

विज्ञापन

खरीद फरोख्त कर सकती है बीजेपी

कमलनाथ का कहना है कि कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है, सरकार भी बनाएंगे। लेकिन भाजपा खरीद फरोख्त और सौदेबाजी कर सकती है। कमलनाथ का कहना है कि बीजेपी खरीद फरोख्त और सौदेबाजी में माहिर है वह पहले भी ऐसा कर चुकी है।

कमलनाथ ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास रहेगा के अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें, हमेशा किया है और इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से की थी। बीजेपी ने सौदे की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी वह अभी खत्म नहीं हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ