MP Politics: धार जिले के बदनावर में कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। जबकि चुनावी साल में कमलनाथ ने एक और बड़ा ऐलान किया है, जो मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। बता दें धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव विधायक हैं।
100 यूनिट बिजली फ्री
दरअसल, बदनावर में कमलनाथ ने ऐलान किया मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। जबकि 200 यूनिट बिजली होने पर बिल हाफ आएगा। कमलनाथ का यह ऐलान चुनावी साल में अहम माना जा रहा है। क्योंकि बिजली के बिलों का मुद्दा मध्य प्रदेश में गर्माया रहता है। कमलनाथ ने कहा कि ‘मैं पहली दफे कह रहा हूं इस 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ। हम यह करके देंगे। क्योंकि बीजेपी जनता को गुमराह करती है, बीजेपी की सोच में खोट है।
शिवराज सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि निवेश तो तब ही आएगा जब विश्वास होगा, अब प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार है, प्रदेश की पहचान अब अत्याचार से है। नौजवानों के भविष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने खिलवाड़ किया है और शिवराज जी घोषणा करते रहते हैं, आप तो घोषणा मशीन बन गए हैं, लेकिन यह झूठ की मशीन है। क्योंकि अब मुख्यमंत्री नहीं है यह तो भूमि पूजन मंत्री हैं।’
कमलनाथ ने कहा कि ‘शिवराज सिंह जी हमारा भटकता हुआ नौजवान नहीं दिखता, हमारा दुखी किसान नहीं दिखता। हमारी माता और बहनों की आवाज जिन्होंने इतने प्यार से अपने बच्चों को पाला पोसा है, वह सुन नहीं सकते। मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर होता है।’
बदनावर में जोर लगा रही कांग्रेस
बता दें कि धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। ऐसे में अब कमलनाथ ने भी यहां मोर्चा संभाला है। 2018 में बदनावर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। लेकिन राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए और उपचुनाव में बड़े मार्जिन से चुनाव जीते। जिसके बाद राज्यवर्धन सिंह शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में अब कांग्रेस यहां 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines