Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में, जहां इन दिनों सोनम रघुवंशी मामले की कार्रवाई को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच इंदौर से पति, पत्नी और वो से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक इंजीनियर की पत्नी अपने पति की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस पति, पत्नी, और वो के चक्कर में एक 7 साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का आंचल छिन गया। अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले पत्नी ने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
10 साल पहले की थी लव मैरिज
यह मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या करने वाली मृतका की पहचान नेहा मालवीय (27) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नेहा ने 10 साल पहले इंजीनियर राहुल मालवीय के साथ लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों की एक 7 साल की बेटी है। पिछले कुछ सालों से नेहा और राहुल के बीच तनाव और विवाद काफी बढ़ गया। दोनों पति-पत्नी के बीच ये लड़ाई-झगड़ा दूसरी महिला की वजह से हो रहा था, जिसके साथ राहुल का अफेयर चल रहा है। मौत को गले लगाने से पहले नेहा नेहाने एक सुसाइड नोट भी लिखा।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री सिंधिया का खड़गे पर पलटवार, बोले-5G की स्पीड में बदला देश, कांग्रेस का नेटवर्क वीक
उसके कारण हम दोनों के बीच झगड़े…
इस सुसाइड नोट में उसने बताया कि उसके कारण हम दोनों के बीच झगड़े होते हैं। मेरा पति हमारी लड़ाई की तस्वीरें और वीडियो उसे भेजता है। झूठ बोलकर रिश्तेदारों के बीच मुझे बदनाम करता है। वह कहता है कि मैं उसके पिता को मारती-पीटती हूं और उनकी संपत्ति को हड़पना चाहती हूं। मेरा पति मुझे घर से भगाना चाहता है ताकि मेरे जाने के बाद वह इस लड़की को पत्नी होने का अधिकार दे सके। इस नोट में नेता ने पति के अलावा ननंद और नंदोई पर भी कई आरोप लगाए हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines