Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कारोबारी को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से हत्या की धमकी मिली है। मामला 15 मई का बताया जा रहा है, जैसे ही इस बात की जानकारी कारोबारी के परिजनों को लगी तो उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर में रहने वाले कारोबारी राहुल जैन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से दी गयी है। यह गैंग वही है जिसने फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी। धमकी के बाद से कारोबारी का बेटा शहर से बाहर अपने रिश्तेदार के घर चला गया है, वही कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
20 लाख की सुपारी देने की बात कही
दरअसल ग्वालियर में कंपू थाना के मोहरकर की गली में रहने वाले कारोबारी सुभाष चंद्र जैन का बेटा राहुल जैन जान से मारने की धमकी भरे कॉल के बाद से शहर छोड़ अपने रिश्तेदार के घर चला गया है। बीती 15 मई की शाम अननोन नंबर से राहुल को कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताते हुए राहुल को जान से मारने की धमकी दी, उसने यह भी बताया कि उसकी हत्या के लिए उसे 20 लाख रुपए की सुपारी दी गई है।
धमकी देने वाले ने कहा कि गैंग का उसूल है कि वह जिस की भी सुपारी लेता है 2 दिन पहले ही इसकी जानकारी उसको दे देता है। धमकी मिलने के बाद से कारोबारी परिवार डर गया, वहीं बीती 15 मई की शाम से कारोबारी का बेटा घर छोड़ अपने रिश्तेदार के घर चला गया है। डरे सहमे कारोबारी सुभाष चंद्र जैन ने शनिवार को मामले की शिकायत कंपू थाना पुलिस से की है। पुलिस ने कारोबारी के बेटे राहुल जैन से पूछताछ के साथ ही अननोन नंबर को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तमिलनाडु का बताया जा रहा नंबर
कारोबारी सुभाष चंद्र जैन ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं है, इस मामले पर ग्वालियर के एसएसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसके जरिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही बिश्नोई गैंग से इस धमकी भरे कॉल का क्या कनेक्शन है, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया था वह तमिलनाडु से जारी हुआ बताया गया है, ऐसे में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी एक्टिव किया है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines