---विज्ञापन---

सहेलियों ने एक-दूसरे के निजी वीडियो किए लीक, दुश्मन बनीं तो आपस में चलाए चाकू

Jabalpur Objectionable Video Viral Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सहेलियों के बीच विवाद हुआ है। एक सहेली ने दूसरी पर चाकू से हमला किया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चाकूबाजी के पीछे जो कारण सामने आया है। वह बेहद शर्मनाक है।

---खबर नीचे जारी है---

Madhya Pradesh Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दो लड़कियों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दोनों लड़कियां आपस में सहेली हैं। विवाद का कारण बेहद शर्मसार करने वाला है। एक सहेली स्वीमिंग पूल में नहा रही थी। तभी दूसरी सहेली ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद इस वीडियो को आरोपी सहेली ने वायरल कर दिया। जिससे खफा होकर उसकी सहेली ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी लड़की को मेडिकल कॉलेज में इ लाज के लिए भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी माढ़ोताल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है।  अभी इसकी जांच की जा रही है। थाना इलाके के कठौंदा तालाब के पास की लड़की ने हमला किया है। दोनों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:‘वो हमें वेटर समझते हैं…’ 6 साल बाद क्यों छोड़ी जॉब? एयर होस्टेस ने खोले एयरलाइन इंडस्ट्री के ‘राज’

---खबर नीचे जारी है---

लड़की को जब अपनी सहेली की करतूतों का पता लगा, तो उसके पांवों तले से जमीन खिसक गई। किसी ने लड़की को बताया कि उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उसने अपनी सहेली से इस बारे में पूछा। जब असलियत पता लगी तो सहेली को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मारपीट तक मामला पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी लड़की पर उसकी सहेली ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए।

सहेली ने लगाए गंभीर आरोप

जिस लड़की के खिलाफ वीडियो वायरल करने के आरोप हैं। उसकी सहेली ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सहेली ने कहा कि आरोपी नशा करने की आदी है। वह लड़कों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करती है। कई तरह के गलत कामों में वह लिप्त है। दोस्ती करने के बाद वह लड़कों को ब्लैकमेल भी करती है। कई लोगों के साथ वह गलत काम कर चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 05, 2024 10:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola