Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह CM फेस पर दिया बड़ा बयान, कहा-कमलनाथ ही हमारा चेहरा होंगे

Digvijay Singh: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। दिग्विजय सिंह प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Feb 20, 2023 14:16
Kamal Nath, Digvijaya Singh
Kamal Nath, Digvijaya Singh

Digvijay Singh: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। दिग्विजय सिंह प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का समर्थन किया है।

कमलनाथ होंगे हमारा चेहरा: दिग्विजय सिंह

MP में कांग्रेस CM उम्मीदवार को लेकर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘हम मध्य प्रदेश चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे, वे ही हमारा चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के नेता एक जुट हो जाए, क्योंकि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।’ दिग्विजय सिंह यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीएम फेस को लेकर सवाल खड़े किए थे।

---विज्ञापन---

अरुण यादव-अजय सिंह ने दिए थे बयान

दरअसल, कुछ दिनों पहले पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह तो चुनाव के बाद तय किया जाएगा। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी अरुण यादव के सुर में सुर मिलाए थे। उन्होंने भी चुनाव के बाद ही सीएम फेस होने की बात कही थी। ऐसे में अब दिग्विजय सिंह का खुलकर कमलनाथ को समर्थन करना कांग्रेस के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सीएम शिवराज पर साधा निशाना

वहीं सीएम शिवराज के गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज हर जगह नाटक करते हैं वह एक पेड़ लगाते हैं और 100 पेड़ कटवाते हैं। वहीं सीहोर जिले के कुबरेश्वर में आयोजित रूद्राक्ष महोत्सव में हुई अव्यवस्था को लेकर भी दिग्विजय सिंह सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है।

बता दें कि इस साल के अंत तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह भी प्रदेश की राजनीति में सक्रिए हो चुके हैं। वह लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का चुनावी साल में प्रदेश की राजनीति में एक्टिव होना अहम माना जा रहा है।

First published on: Feb 20, 2023 01:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.