भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर के उल्लंघन को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए पाक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीजफायर के सवाल पर पंडित धीरेंद्र ने पाक को “बिगड़ैल औलाद” और “कुत्ते की पूंछ” बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सोच कभी सीधी नहीं हो सकती। उन्होंने पाक के उस जश्न पर तंज कसा है, जो वह ‘जीत’ के नाम पर मना रहा है।
बिना लड़ाई के कोई हार-जीत नहीं होती- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिना युद्ध के कोई हार-जीत नहीं होती। हमारी भारतीय सेना तो अभी युद्ध में उतरी ही नहीं, फिर वे किस बात का जश्न मना रहे हैं? जब उनके हर एक इलाके में बम फट रहे थे, तब हम छोटी दीपावली मना रहे थे, क्या उन्होंने वह नहीं देखा? उन्होंने पाक की पुरानी आदतों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को रोने की आदत है।
हर गांव में ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएं- धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश की सुरक्षा को लेकर कहा कि हर गांव में आर्मी से जुड़े ट्रेनिंग सेंटर खुलने चाहिए। ताकि जब भी जरूरत हो, हर गांव के बच्चे और युवा देश की रक्षा में अपना योगदान दे सकें।
लक्ष्मीबाई की याद दिलाती है सोफिया कुरैशी- धीरेंद्र शास्त्री
इस दौरान बाबा बागेश्वर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी को जमकर सराहा और कहा कि बुंदेलखंड की धरती नौगांव से जुड़ी सोफिया कुरैशी पर हमें गर्व है। जिस पराक्रम और नेतृत्व के साथ उन्होंने लीड किया, वह महारानी लक्ष्मीबाई की याद दिलाता है। सोफिया कुरैशी की तारीफ करते हुए कहा कि देश की बेटियां जब देश के लिए खड़ी होती हैं, तो दुश्मनों को हमेशा मुंह की खानी पड़ती है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा की PAF ने ही खोली पोल, भारतीय पायलट के मुद्दे पर हुई किरकिरी
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines