हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक पर बोले CM शिवराज, फिर काठ की हांडी चढ़ी है

विज्ञापन
cm shivraj targeted opposition parties in patna

MP News: देश में 2024 में होने लोकसभा चुनाव को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई है। जिसमें कई दलों के नेता शामिल हुए। इस बैठक की मेजबानी आरजेडी और जेडीयू ने की है। वहीं विपक्षी पार्टियों की बैठक पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी निशाना साधा है।

काठ की हांडी फिर चढ़ी है

सीएम शिवराज ने पटना में आयोजित विपक्षी पार्टियों की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सुना है पटना में फिर काठ की हांडी चढ़ी है।’ इससे पहले कल भी सीएम शिवराज ने विपक्षी नेताओं की बैठक पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि ‘ये लोग ख्याली पुलाव पकाते रहे, लेकिन सभी रिकॉर्ड तोड़ 2024 में पीएम मोदी सरकार बनाएंगे। दीवार पर साफ लिखा है की 2024 में पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुमत से मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार आ रही है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी की इसी लोकप्रियता से विपक्ष में घबराहट है। सीएम शिवराज ने उदाहरण देते हुए कहा जैसे बाढ़ में एक ही पेड़ पर जान बचाने के लिए कई लोग लटक जाते हैं। वैसे ही पीएम मोदी की समर्थन की बाढ़ की डर से विपक्ष एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बाढ़ के पहले ही सब आपस मे लड़ रहे हैं। किसी के पीएम के पोस्टर लग रहे हैं, बंगाल और यूपी में कहा जा रहा घुसने नहीं देंगे।’

विज्ञापन

देश को मोदीजी पसंद हैं: नरोत्तम मिश्रा

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने भी पटना में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘पटना में आज ‘ठगबंधन’ की बैठक हो रही है। एक दूसरे को पसंद नहीं करने वाले राजनीतिक दल चाहते हैं कि जनता उनको पसंद करें। लेकिन देश की जनता को भाजपा और मोदी जी पसंद हैं।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola