हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन के सेक्टर में आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का प्लान

CM Mohan Yadav Big Plan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों के लिए सेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन में प्रगति के नए दरवाजे खुलेंगे।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Big Plan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों के लिए सेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन में प्रगति के नए दरवाजे खुलेंगे। इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और ताइवान के बीच एक MoU किया है, जिसके तहत प्रदेश के युवा छात्र अकादमिक और रिसर्च एक्टिविटी आगे बढ़ सकेंगे।

ताइवान के साथ MoU 

सीएम मान ने बताया कि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने ताइवान के अलग-अलग यूनिवर्सिटी के साथ MoU किया है। राज्य सरकार की तरफ हरसंभव कोशिश की जा रही है कि ताइवान के साथ प्रदेश के संबंध मजबूत हो और शासन स्तर पर MoU के काम में कोई परेशानी न आए। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरण प्रबंधन विषय पर काम करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पर्यावरण के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमें प्रेरित करती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी के हिसाब से बनेगा MP के स्कूलों का एजुकेशन प्लान’, CM मोहन यादव का शिक्षा पर बड़ा बयान

इंदौर में लगाए जाएंगे 51 लाख पौधे 

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्रम में राज्य सरकार ने 5.5 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प किया है। इस अभियान के तहत अकेले इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश वासियों की सक्रिय सहभागिता बहुत ही सराहनीय रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola