---विज्ञापन---

‘पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगी ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला’ गोवर्धन पूजा में बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Join Govardhan Puja: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन पूजा पर आयोजित समारोह में शामिल हुए।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Join Govardhan Puja: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन पूजन और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने लाल टिपारा गौशाला में करीब 108 टन गोबर से बने 11 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत पर गोबर से ही निर्मित करीब 8 फीट ऊंची भगवान श्रीकष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और गोवर्धन पर्वत की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने गोवर्धन पूजा के जरिए ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा समाज की भलाई के लिए रखे गए आदर्शों को सामने लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गौ-पूजन और गोवर्धन पूजा करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगी।

 

---विज्ञापन---

राज्य सरकार का फैसला

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं और जीवन चरित्र के जरिए प्रकृति-गौवंश के महत्व को गांव की संस्कृति में प्रतिष्ठित किया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का हर पक्ष हम लोगों के लिए प्रेरणादायी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से इंसान को बहुत सीख मिलती है। उनसे मनुष्य में हर प्रकार के कष्ट निवारण की क्षमता विद्यमान होती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा समाज की भलाई के लिए रखे गए आदर्शों को लोगों के सामने लाने के लिए राज्य सरकार ने गौ-पूजन और गोवर्धन पूजा करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: ‘गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

---विज्ञापन---

पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगी लाल टिपारा गौशाला

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह गौशाला राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक आदर्श स्थापित कर रही है। इस गौशाला को आदर्श बनाने में श्रीकृष्णायन गौशाला के संतों द्वारा खास योगदान दिया। उन्होंने बताया कि लाल टिपारा गौशाला में IOCL द्वारा लगाए गए CVG गैस प्लांट से अब गौशाला आत्मनिर्भर बनेगा। यहां गोबर से बनने वाली गैस से जहां एक ओर नगर निगम की गाड़ियां चलाई जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ इससे जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

First published on: Nov 03, 2024 11:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola