CM Mohan Yadav Called ‘Betaal’ A Scientist: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया। यह 4 दिवसीय कार्यकम 3 से 6 जनवरी तक चलेगा। इसमें गल्फ के 6 देशों के बाल वैज्ञानिक शामिल हुए, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, ओमान, सऊदी अरब जैसे देश शामिल है। इसके अलावा भारत के अलग-अलग राज्यों के 700 से अधिक बाल वैज्ञानिक, शिक्षक और मेंटर्स शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने विक्रम बेताल के बेताल को साइंटिस्ट बताया है।
सीएम ने बेताल को बताया साइंटिस्ट
सीएम मोहन यादव ने कहा कि विक्रम बेताल की कहानियों में बेताल को भूत बता दिया गया है, जबकि वह साइंटिस्ट थे। वह नए युग ने साइंटिस्ट की वेश-भूषा देखकर ही लोग उन्हें भूत कहते थे। हमने रिसर्च की पद्धति को चैलेंज करते हुए एक साथ कई रिसर्च के मेथड शुरू किए है। हमारी सरकार भी ऐसे कई प्रयोग कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार यंग टेलेंट को प्रोत्साहित कर रही है।
सूर्योदय से क्यों नहीं होती दिन की शुरुआत
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने यह कहा कि लोग रात 12 बजे दिन की शुरुआत मानते हैं। सूर्योदय से दिन की शुरुआत क्यों नहीं होती है। ग्रीनविच से कैंलेंडर की गणना की जाती है, ये अंग्रेजों ने किया है। ऊर्जा का केंद्र सूर्य है, इसलिए हमारे कार्यक्रमों की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित कर की जाती है। जय जवान का नारा बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी की सरकार में देश के अंदर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पीथमपुर मामले पर CM मोहन यादव का बयान; बोले- अज्ञानता के आधार पर फैला रहे झूठ
खगोलीय वैधशाला का वर्चुअल उद्घाटन
इसके साथ ही मोहन यादव ने डोंगला में स्थापित वराह मिहिर खगोलीय वैधशाला के ऑटोमेशन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस पहल से आम नागरिक घर बैठे एस्ट्रोनॉमिकल स्टडीज कर पाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
15 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
16 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
17 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
18 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
18 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines