---विज्ञापन---

15 लोगों ने करवाया मुंडन; 1000 ने लगाया भंडारा, लंगूर की मौत पर क्यों रोया बुरहानपुर का ये गांव?

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक गांव चर्चा में है। यहां के अंबाड़ा गांव में एक लंगूर की मौत हो गई। गांव वालों ने न केवल रीति-रिवाजों से लंगूर का अंतिम संस्कार किया, बल्कि 15 लोगों ने मुंडन भी करवाया। गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें 1 हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की।

---विज्ञापन---

Burhanpur District Ambada Village: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का गांव अंबाड़ा चर्चा में है। यहां एक लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने 10वीं पर भंडारे का आयोजन किया। 15 युवाओं ने मुंडन करवाया। नेपानगर इलाके में एक लंगूर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। पूरे गांव ने मिलकर पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाजों के साथ लंगूर का अंतिम संस्कार किया था। लंगूर के शव को कुर्सी पर रख गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई थी।

आज लंगूर की 10वीं पर 15 लोगों ने मुंडन करवाया। मौके पर भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें 1 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने अन्न भी दान किया। लंगूर एक घर की छत पर मृत अवस्था में मिला था। ग्रामीणों के अनुसार यह लंगूर गांव में काफी सालों से रह रहा था। उसकी उम्र ज्यादा हो चुकी थी। आकस्मिक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दिखी थी।

---विज्ञापन---

गांव में काफी साल से रह रहा था लंगूर

ग्रामीणों ने इसके बाद संयुक्त तौर पर बैठक कर फैसला लिया था कि लंगूर का अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाजों से किया जाएगा। मौत के बाद ग्रामीणों की ओर से उसी रात लंगूर की अर्थी पूरे गांव में निकाली गई थी। जिसके बाद उसके शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। लंगूर से पूरे गांव को जुड़ाव था। उसने इतने साल किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया था। लंगूर की मौत से ग्रामीणों को गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़ें:BJP जिलाध्यक्ष पर हुए हमले का CCTV फुटेज वायरल, यूपी के बागपत में हमलावरों की तलाश तेज

---विज्ञापन---

गांव के पंडित ने बताया कि लंगूर की 10वीं पूरे रीति-रिवाजों से पूरी की गई है। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी लोग जुटे। वहीं, गांव के लोगों ने मुंडन भी करवाया। लंगूर के साथ पूरे गांव का जुड़ाव था।

First published on: Jun 16, 2024 05:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola