हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर में किया कैद, हड्डियों का ढांचा बन गई महिला, हालत देख पुलिस के छूट गए पसीने

Bhopal Police Rescued Woman Imprisoned: भोपाल पुलिस ने एक महिला का रेस्क्यू किया है। जिसका वजन सिर्फ 40 किलो रह गया। वह ससुराल में कई साल से कैद थी।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Bhopal Police Rescued Woman Imprisoned: भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ही ससुरालजनों ने ऐसी यातना दी कि उसकी हालत देख पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि महिला 16 साल से घर में कैद थी। जिसका शनिवार को रेस्क्यू किया गया।

हड्डियों के ढांचे में बदल गई महिला

दरअसल, यहां महिला के मायके पक्ष ने भोपाल महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद महिला पुलिस ने जहांगीराबाद थाने की पुलिस के साथ मिलकर महिला का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू की गई महिला का हाल देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 40 साल है और उसका वजन सिर्फ 40 किलो रह गया। वह हड्डियों के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। जब महिला का रेस्क्यू किया गया तो वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश में आलीशान होटल में भीषण ब्‍लास्‍ट, गैस पाइप लाइन में हुआ धमाका

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

महिला थाना में आवेदक नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने आवेदन दायर किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रानू साहू की शादी 2006 में हुई थी। लगभग दो साल बाद ससुरालजनों की यातनाएं शुरू हो गईं। जब भी वह बेटी से मिलने की कोशिश करते तो उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जाता।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: MP में मिला नेचुरल गैस का भंडार, ONGC ने राज्य सरकार से मांगी माइनिंग परमिशन, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

पड़ोसियों ने दी सूचना 

पुत्री रानू के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाने के बाद से उनकी बेटी की हालत लगातार खराब हो रही थी। जिसकी सूचना पड़ोसियों ने उन्हें दी। इसके बाद उन्होंने मांग की कि बेटी रानू को घर से रेस्क्यू किया जाए और उपचार दिलाया जाए। साथ ही ससुराल पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सिंग्रामपुर में हुई MP कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

पुलिस कर रही पूछताछ

हालांकि रानू के ससुरालजनों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फोन पर दी धमकी, स्कूल में घोंप दिया चाकू; एमपी के स्कूल में 9वीं के छात्र की हत्या… जानें मामला

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola