2 साल के बच्चे की थाने में शिकायत, मम्मी चाकलेट चुराती हैं, डांटती हैं जेल में डाल दो
Edited By Pushpendra Sharma

madhya pradesh 2 year old child complaint in police station
Edited By Pushpendra Sharma

madhya pradesh 2 year old child complaint in police station
विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 2 साल के बच्चे की मासूमियत का अजब मामला सामने आया है। मासूम अपने पिता के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और कहा कि अम्मी को जेल में डाल दो। वो चाकलेट चुराती हैं, मुझे मारती हैं। बच्चे की बात सुन चौकी प्रभारी को हंसी आ गई।
ये मामला, बुरहानपुर के खकनार थाना क्षेत्र के देड़तलाई गांव का है। 2 साल का सद्दाम अपनी मम्मी की डांट से नाराज होकर अपने ही घर के पास देड़तलाई पुलिस चौकी पर कम्प्लेन करने पहुंच गया। यह देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। वहीं मासूम की मासूमियत पर प्यार भी खूब आया।
MP: जब थाने पहुंची खिलखिलाने वाली शिकायत
मम्मी ने चाकलेट छिपाई तो बच्चा पहुंचा FIR कराने, पुलिस ने समझाकर बच्चे को घर वापस भेजा@news24tvchannel pic.twitter.com/OHpLVBoQxx— Vipin Shrivastava (@JournalistVipin) October 17, 2022
इसके बाद यहां पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रियंका नायक ने नन्हे सद्दाम की नाराजगी को कम करने के लिए उसके कहने पर मम्मी की कंप्लेंट लिखी तब कई सद्दाम माना। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया। मम्मी की कम्प्लेंट करने पहुंचे सद्दाम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: