भोपाल: मध्यप्रदेश हथियारों की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है, यही वजह है कि यहां अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बैतूल जिले से है, जहां तीन हथियार तस्कर पकड़े गए हैं।

विज्ञापन

आरोपियों के तार पंजाब के हथियार तस्करों से जुड़े हैं। बदमाश महाराष्ट्र के जामोद से पंजाब के लुधियाना में हथियारों की तस्करी कर रहे थे। 8 से 10 हजार में पिस्टल खरीदकर उसे मनमाने दामों में बेचते थे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अवैध हथियार बुरहानपुर के सिकलीगर के प्रोडक्ट बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने पंजाब पुलिस से जानकारी साझा की है। एसटीएफ खालिस्तान के एंगल पर भी जांच कर रही है। रविवार को एसटीएफ ने बैतूल से 3 तस्करों से 18 पिस्टल, 250 मैगजीन की बरामदगी की थी।

विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ को अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। तस्कर हथियार लेकर जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र जा रहे थे। इसके बाद एसटीएफ बैतूल के भैंसदेही पहुंची। दतिया से महाराष्ट्र जा रही वैन को ने घेराबंदी कर परतवाड़ा मार्ग पर झल्लार के पास पकड़ा।

विज्ञापन

इसके बाद उसकी तलाशी ली तो उसमें 18 पिस्टल और 7 मैग्जीन मिले थे। साथ ही एसटीएफ ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ