भोपाल: मध्यप्रदेश में लंपी वायरस (Lumpy Virus) को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह 10:30 बजे बैठक बुलाई है। लंपी वायरस के संबंध में मंत्रालय में यह बैठक होनी है।

इसमें मुख्य सचिव, एसीएस पशुपालन,सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम शिवराज लंपी वायरस (Lumpy Virus) के हालात की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इसके साथ ही बछियों के वैक्सिनेशन को लेकर भी मुख्यमंत्री अपडेट लेंगे।

बता दें कि लंपी वायरस (Lumpy Virus) ने पूरे प्रदेश में कोहराम मचा रखा है। लगभग अब तक 18 जिलों के छह हजार से ज्यादा पशु संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4460 यानी 69 प्रतिशत मवेशी स्वस्थ हो चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 80 मवेशियों (प्रभावितों में 1.22 प्रतिशत ) की मौत हुई है।

रतलाम से वायरस से ने दी दस्तक

प्रदेश में सबसे पहले रतलाम में चार अगस्त को लम्पी वायरस ने दस्तक दी थी। तब से अभी तक 1590 गांव इस बीमारी के आगोश में समा चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा 1035 मामले खंडवा में सामने आए हैं। इस बीमारी से गोवंशी ही प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में बीमारी की पुष्टि के लिए मवेशियों के ब्लड के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (निशाद) भेजे जा रहे हैं।

राज्य के इन जिलों में लंपी का कहर

दरअसल, लैब के आधार पर जिन जिलों में वायरस की पुष्टी हुई है उनमें रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, इंदौर, खंडवा और बैतूल शामिल हैं।

इसके अलावा आगर मालवा, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, आलीराजपुर, खरगौन, बड़वानी, हरदा, भिंड, मुरैना और श्योपुर में लक्षण के आधार मामले सामने आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ