Mahakal Lok: सज धज कर तैयार हुआ उज्जैन का महाकाल लोक दरबार, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन

Mahakal Lok

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री शाम को 5.45 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम ‘नंदी द्वार’ जाएंगे और कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। समारोह में CM शिवराज सिंह चौहान और 200 से अधिक संत भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में गायक कैलाश खेर द्वारा लिखा व गाया गया महाकाल गान भी लोकार्पित किया जाएगा। खेर यहां प्रस्तुति भी देंगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार और सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाए गए हैं। इसके शीर्ष पर ‘त्रिशूल’ डिजाइन की गई है और भगवान शिव की ‘मुद्रा’ है। यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ