IIM कोलकाता रेप केस में नया मोड़, पिता के बयान से बदल गई पूरी कहानी

कोलकाता में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की छात्रा से रेप मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। शनिवार को छात्रा के पिता का इस पर बड़ा बयान आया है। पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें शुक्रवार रात 9:34 बजे एक फोन आया था।

Kolkata News, West bengal, West Bengal News, IIM, Rape Case, Indian Institutes of Management, कोलकाता खबर, पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल खबर, भारतीय प्रबंधन संस्थान

कोलकाता आईआईएमसी के बाहर मौजूद पुलिस बल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की छात्रा से रेप मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। शनिवार को छात्रा के पिता का इस पर बड़ा बयान आया है। पिता के बयान ने इस रेप केस की पूरी कहानी बदल दी है। पिता का कहना है कि वह ऑटो से नीचे गिर गई थी। उन्होंने रेप की घटना से इनकार कर दिया है।

बेटी ऑटो से गिरकर हुई थी बेहोश

शनिवार को छात्रा के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें शुक्रवार रात 9:34 बजे एक फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उनकी बेटी ऑटो से गिरकर बेहोश हो गई है। उसे एसएसकेएस अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और बेटी से बात की। बेटी ने उन्हें बताया कि उसके साथ रेप नहीं हुआ था।

कथित रेप के आरोपी  19 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

वहीं इस पूरे मामले में कथित आरोपी महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन को 19 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले को लेकर कोलकाता पुलिस के सरकारी वकील सौरिन घोषाल ने कहा, “हमने पुलिस हिरासत की मांग की और आरोपी ने जमानत की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि यह सहमति से हुआ था। हमने तर्क दिया कि नहीं, प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि अपराध हुआ था और चिकित्सा साक्ष्य पीड़िता के पक्ष में हैं। अदालत ने 19 जुलाई तक आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

जानिए पूरा मामला

कोलकाता IIM के जोका कैंपस के बॉयज हॉस्टल में एक लड़की के साथ रेप होने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में लड़की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा आरोपी मूलरूप से कर्नाटक का रहने वाला है और IIM का छात्र है। इसके बाद से विपक्षी पार्टी बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा हुआ है। वहीं शनिवार को लड़की के पिता का बयान सामने आने के बाद मामला पूरा पलट गया है। पुलिस अधिकारी अब जल्द ही पिता से भी पूछताछ करेंगे। पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में लड़की के पिता से भी पूछताछ की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ