विदिशा: मध्यप्रदेश इस वक्त मूसलाधार बारिश की चपेट में है। विदिशा में भी बारिश ने हालात खराब कर रखे हैं। जिले में 48 घंटों से लगातार बरसात होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ का हवाई सर्वे किया। नटेरन, गंजबासौदा, विदिशा और कुरवाई में हालात ज्यादा खराब हैं।

विज्ञापन

हवाई सर्वे के बाद सीएम शिवराज का हेलिकॉप्टर मंगलवार दोपहर 12:45 बजे गंजबासौदा के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर में उतरा। इसके बाद सीएम ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से चर्चा भी की।

विज्ञापन

लोगों को राहत शिविर में किया जा रहा शिफ्ट

पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश के कारण विदिशा के लगभग 100 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले की समस्त रेस्क्यू टीमों को हालातों पर नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में लोग परेशान हैं, जिन गांव में पानी भर गया है, वहां पर लोगों को रेस्क्यू कर लगातार बाहर निकालकर प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

इन इलाकों से किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

इसी क्रम में विदिशा के कई निचले इलाके ऐसे हैं जहां पर भारी मात्रा में तबाही देखने को मिली है। सोमवार से ही प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। मंगलवार सुबह से ही कई लोगों को जिले की एसडीआरएफ टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हाल ही में बेतवा नदी के पास महल घाट पर फंसे पुजारी को भी रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

जिला कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहित शिवरों में लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ