हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं ने लगाई दौड़; लिया संकल्प- नशे से रहेंगे दूर

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है कि हमारा झारखंड नशा मुक्त हो। उन्होंने संकल्प लिया है झारखंड को नशा मुक्त करने का। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए,नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है कि हमारा झारखंड नशा मुक्त हो। उन्होंने संकल्प लिया है झारखंड को नशा मुक्त करने का। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए,नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पिछले 14 दिनों से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए गुरुवार को नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वस्थ झारखंड ,नशामुक्त झारखंड की परिकल्पना को लेकर हम लोग आज मैराथन दौड़ के लिए जमा हुए हैं। सुदिव्य कुमार गुरुवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु आयोजित मैराथन दौड़ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए युवाओं की भीड़ को संबोधित कर रहे थे ।

नशा मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मैराथन दौड़ में मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ़ बढ़ते कदम के साथ हमलोगो ये हर कदम पर नशा से दूर रहने और नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रतिज्ञा लेंगे। झारखंड, नशा मुक्ति के अंतरराष्ट्रीय मानक के हर पहलुओं का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश है झारखंड को नशा मुक्त बनाने का अक्षरशः पालन किया जा रहा है।

युवाओं की ऊर्जा के सकारात्मक इस्तेमाल

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा की शक्ति का सकारात्मक उपयोग समाज,जिला,राज्य, देश और विश्व को एक बेहतर दिशा दे सकते है और यदि युवाओं की ऊर्जा गलत दिशा में चली जाय तो पूरा समाज, राज्य, देश प्रभावित होता है और बड़ा नुकसान होता है। इसलिए युवा आज इस मैराथन दौड़ के माध्यम से प्राण ले कि नशा से दूर रहेंगे । आपको नशा नहीं खेल को महत्व देना है। झारखंड में युवा प्रतिभा की कमी नहीं है, हमे इन्हें बस सही दिशा के देने की जरूरत है और नशा के शिकार युवाओं का नशा छुड़ा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है साथ ही  उनके अंदर छुपी प्रतिभा को विश्व पटल पर लाना है ।यही हमारा मकसद है , हमारी सरकार का उद्देश्य है ।

विज्ञापन

नशे से दूर रहने के लिए लिया शपथ

मंत्री सुदिव्य कुमार ने  इस अवसर पर युवाओं को नशा से दूर रहने , नशा मुक्त झारखंड बनाने  हेतु शपथ दिलायी। पर्यटन सह खेलकूद सचिव मनोज कुमार में कहा कि नशा मुक्त अभियान झारखंड में लिए बहुत जरूरी है। संकल्प ले जो कदम मैराथन दौड़ में अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ़ जाएगा वो हर कदम नशा मुक्त झारखंड के लिए होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 14 दिनों से झारखंड के प्रत्येक जिले ,प्रखंड, पंचायतों , स्कूलों ,कॉलेजों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया रहा है और आज ही इस अभियान का समापन भी है ।

कौन -कौन हुए शामिल? 

मैराथन दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को मंत्री सुदिव्य कुमार ने पुरस्कृत भी किया। जिसमे अनूप उरांव,श्रीजीत सरकार,कुंदन महतो, निर्मल, रंजीत कुमार महतो, ममता कुमारी,रीता कुमारी,सुमन कुमारी,संध्या कुमारी, सोनी कुमारी शामिल हैं। इस अवसर गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री , निदेशक खेल-ख़ुद  शेखर जमुआर सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola