Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले में काला जादू करने के आरोप में गांव वालों ने एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 गांव वालों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पंचायत में ले जाकर पीटा, फिर घर में फेंक गए

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने बताया कि दंपति की पहचान सिब्बल गंजू (70) और उनकी पत्नी बवनी देवी (65) के रूप में हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग जबरदस्ती दोनों को खींचकर हेसला गांव की एक पंचायत में ले गए। कथित रूप से दोनों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और लाठियों से पीटा।

विज्ञापन

अगले दिन परिवार वालों ने पुलिस को बताया

बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों की मौत हो गई। फिर गांव वालों ने उनके शवों को उनके घर में फेंक दिया गया। आरोप है कि दंपति की बहू और पोते को भी गांव वालों ने पीटा। बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

13 गांववाले गिरफ्तार, जांच जारी

एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने एएनआई को बताया कि लातेहार जिले के बंझी टोला गांव में जादू-टोना के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। इस संबंध में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपियों के पास से कुछ सामान भी जब्त किया गया है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि हम सभी संभावित बिंदुओं से घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ