हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jharkhand Election: थमा चुनावी शोर, दूसरे चरण में CM-स्पीकर समेत इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। अब 20 नवंबर को प्रदेश की बची 38 सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी। सीएम से लेकर स्पीकर की सीटों पर मतदान होना है। 38 सीटों पर किन-किन उम्मीदवारों में मुकाबला है? विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 6 बजे थम चुका है। दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो की सीटों पर भी मतदान होना है। वहीं, चार कैबिनेट मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी वोटर करेंगे। मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन और बेबी देवी की सीटों पर वोटिंग होनी है।

इसके अलावा सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, लोबिन हेंब्रम और लुईस मरांडी की सीटें भी हॉट बनी हुई हैं। झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में 11 पूर्व मंत्रियों की सीटों पर भी मतदान होना है। 38 सीटों पर 528 कैंडिडेट मैदान में हैं। इनमें 472 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं। एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी मैदान में है। राष्ट्रीय दलों के 73 प्रत्याशियों में 13 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, राज्यस्तरीय पार्टियों के 28 कैंडिडेट्स मुकाबले को रोमांचक बना रहे हैं। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। 257 आजाद उम्मीदवार मैदान में हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि 38 सीटों पर किन-किनके बीच मुकाबला है?

विज्ञापन

किस पर सीट पर कौन हैं आमने-सामने?

राजमहल
एमटी राजा (JMM)
अनंत ओझा (BJP)

लिट्टीपाड़ा
हेमलाल मुर्मू (JMM)
बाबूधन मुर्मू (BJP)

विज्ञापन

बरहेट
हेमंत सोरेन (JMM)
गमालियेल हेंब्रंम (BJP)

बोरियो
धनंजय सोरेन (JMM)
लोबिन हेंब्रम (BJP)

विज्ञापन

पाकुड़
निशात आलम (कांग्रेस)
अजहर इस्लाम (आजसू)

नाला
रवींद्रनाथ महतो (JMM)
माधवचंद्र महतो (BJP)

विज्ञापन

जामताड़ा
इरफान अंसारी (कांग्रेस)
सीता सोरेन (BJP)

यह भी पढ़ें:Maharashtra Election: CM-डिप्टी सीएम से लेकर ठाकरे परिवार तक, दिग्गजों की सीटों पर कैसे हैं समीकरण?

विज्ञापन

महेशपुर
स्टीफन मरांडी (JMM)
नवनीत हेंब्रम (BJP)

शिकारीपाड़ा
आलोक सोरेन (JMM)
परितोष सोरेन(BJP)

विज्ञापन

जरमुंडी
बादल पत्रलेख (कांग्रेस)
देवेंद्र कुंवर (BJP)

मधुपुर
हफीजुल हसन (JMM)
गंगानारायण सिंह (BJP)

विज्ञापन

दुमका
बसंत सोरेन (JMM)
सुनील सोरेन (BJP)

जामा
लुईस मरांडी (JMM)
सुरेश मुर्मू (BJP)

ये भी पढ़ेंः ‘मुझसे पंगा मत लेना…’, शरद पवार की समर्थकों से अपील, बगावत करने वालों को बुरी तरह हराएं

पोड़ैयाहाट
प्रदीप यादव (कांग्रेस)
देवेंद्रनाथ सिंह (BJP)

गोड्डा
संजय प्रसाद यादव (राजद)
अमित मंडल (BJP)

सारठ
चुन्ना सिंह (JMM)
रंधीर सिंह (BJP)

देवघर
सुरेश पासवान (राजद)
नारायण दास (BJP)

मांडू
जेपी पटेल (कांग्रेस)
तिवारी महतो (आजसू)

धनवार
निजामुद्दीन अंसारी (JMM)
बाबूलाल मरांडी (BJP)

महगामा
दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस)
अशोक कुमार भगत (BJP)

रामगढ़
ममता देवी (कांग्रेस)
सुनीता चौधरी (आजसू)

गांडेय
कल्पना सोरेन (JMM)
मुनिया देवी (BJP)

गिरिडीह
सुदिव्य सोनू (JMM)
निभर्य शाहाबादी (BJP)

बगोदर
विनोद सिंह (सीपीआइ-एमएल)
नागेंद्र महतो (BJP)

जमुआ
केदार हाजरा (JMM)
मंजू देवी (BJP)

बेरमो
जयमंगल सिंह (कांग्रेस)
रवींद्र पांडेय (BJP)

बोकारो
श्वेता सिंह (कांग्रेस)
विरंची नारायण (BJP)

डुमरी
बेबी देवी (JMM)
यशोदा देवी (आजसू)

गोमिया
योगेंद्र प्रसाद (JMM)
लंबोदर महतो (आजसू)

निरसा
अरूप चटर्जी (सीपीआइ-एमएल)
अर्पणा सेनगुप्ता (BJP)

धनबाद
अजय दूबे (कांग्रेस)
राज सिन्हा (BJP)

चंदनक्यारी
उमाकांत रजक (JMM)
अमर बाउरी (BJP)

सिंदरी
चंद्रदेव महतो (सीपीआइ-एमएल)
तारा देवी (BJP)

बाघमारा
जलेश्वर महतो (कांग्रेस)
शत्रुधन महतो (BJP)

सिल्ली
अमित महतो (JMM)
सुदेश महतो (आजसू)

झरिया
पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस)
रागिनी सिंह (BJP)

टुंडी
मथुरा महतो (JMM)
विकास महतो (BJP)

खिजरी
राजेश कच्छप (कांग्रेस)
राम कुमार पाहन (BJP)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola