Driver Put dead child photo in autorickshaw: झारखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां सड़क पर उस समय शोर-शराबा मच गया जब ऑटो में बैठने वाले एक सवारी ने उसमें लगी एक तस्वीर में दिख रही बच्ची को अपनी बेटी बताया। जबकि ऑटो चालक का दावा था कि वह उसकी तीन साल की भांजी है। वहीं, ऑटो में बैठने वाले शख्स का कहना था कि वह उसकी जुडवां बेटी है और उसे नर्सिंग होम वालों ने धोखे से मरी हुई बताकर बेच दिया है।
लोगों ने कराया बीच बचाव, पुलिस कर रही मामले की जांच
दरअसल, फोटो में दिख रही बच्ची को अपनी बेटी होने का दावा करने वाला शख्स का शक उस समय भी गहरा गया जब उसके विरोध करने पर ऑटो चालक ने वह फोटो हटा दी और आनन-फानन में वहां से खिसक लिया। उस समय तो सड़क पर चल रहे आसपास के लोगों ने दोनों का बीच बचाव करा दिया था। अब मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंच गया है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2021 में दो जुडवां बच्चे हुए थे
पुलिस के अनुसार तस्वीर में दिख रही बच्ची को अपनी बेटी बताने वाले का नाम अविनाश प्रसाद है। उसकी शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी संगीता प्रसाद ने 2021 में स्थानीय नर्सिंग होम में एक बेटे को जन्म दिया था। शिकायत में ऐसा दावा किया गया है कि उस समय उसके जुडवां बच्चे पैदा हुए थे। नर्सिंग होम वालों का कहना था कि उसका बेटा जीवित बच गया और लड़की की मौत हो गई है। अविनाश का दावा है कि नर्सिंग होम वालों ने उसे बच्ची की लाश नहीं दी थी।
पुलिस डीएनए जांच करवाने का प्रयास कर रही
अब जब अविनाश ने ऑटो में जिस बच्ची की तस्वीर देखी है उसकी शक्ल उसके बेटे से मिलती है। अविनाश का आरोप है कि उसे शक है कि नर्सिंग होम वालों ने उसकी बेटी को मरी बताकर ऑटो वाले को बेच दिया है। उसने पुलिस ने बच्ची का डीएनए जांच करवाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
9 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines