झारखंड के चतरा में मॉब लिंचिंग; भीड़ ने प्रेमी जोड़ी की पिटाई की, महिला की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार

Chatra mob lynching, mob lynching in jharkhand, jharkhand girl thrashed, villagers thrashed couple, mob lynching in Chatra, couple beaten to death in Chatra, Chatra Crime News, Chatra News, Jharkhand news

Chatra Mob Lynching: झारखंड के चतरा जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के लोगों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद भीड़ ने प्रेमी जोड़े की पिटाई की, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 30 जून की रात की बताई जा रही है। घटना चतरा के बरैनी पंचायत अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित मसूरियातरी गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, चतरा पुलिस की ओर से कहा गया है कि एक युवती की पीट-पीटकर हत्या के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 30 जून को सदर थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों के एक समूह ने एक प्रेमी जोड़े की पिटाई कर दी थी। बाद में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1676121256943562753

वारदात के बाद पंचायत की बैठक बुलाई, 3 लाख में शांत कराया मामला

कहा जा रहा है कि वारदात के बाद गांव के कुछ लोगों ने पंचायत बुलाकर पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये दिए और मामला शांत करा दिया। साथ ही पुलिस के पास न जाने और वारदात की जानकारी न देने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि मृतका पहले से शादीशुदा थी। वो एक बच्चे की मां है जबकि उसका पति बाहर काम करता है। 30 जून की शाम मसूरियातरी गांव का रहने वाला प्रेमी घोपिन गंझू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर दोनों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

मॉब लिंचिंग की इस घटना में प्रेमिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। कहा जा रहा है कि पुलिस को घटना की जानकारी हो, इससे पहले ग्रामीणों ने मृतका के परिजन पर दबाव डालकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

वायरल वीडियो से पुलिस को मिली घटना की जानकारी

बताया जा रहा है कि वारदात की जानकारी घटना के वायरल वीडियो से मिली। मामले की जानकारी के बाद चतरा एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ