गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी (आजसू) के प्रतिनिधि गुड्डू यादव वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए. गिरिडीह के वार्ड 23 से मुन्ना रजवार ने सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव को हरा दिया.
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: झारखंड में सुबह 8 बजे से निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है. 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को बैलेट पेपर से वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. कुल 562 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. नौ नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव के लिए राज्यभर में 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. सभी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र है, जबकि देवघर के लिए 2 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 48 नगर निकायों में 63.05 प्रतिशत वोटिंग हुई.
अब तक रेस में कौन आगे?
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: कई वार्डों के चुनाव नतीजों का ऐलान हो चुका है. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से अनिल राम और वार्ड नंबर 2 से लालो रैन ने 85-85 मतों से जीत हासिल की. वार्ड नंबर 4 से कृष्णा साव ने 125 वोटों से निर्णायक जीत हासिल की. लातेहार नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या 5 से शबनम परवीन ने जीत दर्ज की, वार्ड संख्या 4 से जयराम कपूर विजयी घोषित किए गए.
वार्ड-1 से विजय रावत
वार्ड-2 से ज्योत्सना देवी
वार्ड-3 से उत्तम रवानी
वार्ड-4 से अजय सिंह
वार्ड-5 से किरण देवी
वार्ड-6 से संगीता दास
वार्ड-7 से अशोक साव
वार्ड-8 से हरनाद गान
जगसुलाई नगर परिषद के वार्ड-1 से शेख अब्दुल अकीब और वार्ड-2 से मो इरशाद हैदर को शानदार जीत मिली.
झारखंड निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. कई सीटों पर प्रत्याशियों की जीत का ऐलान हो चुका है. गुमला नगर परिषद में वार्ड 7 से अनिल यादव और वार्ड 11 से जयराम इंदवार को विजयी घोषित किया गया.










