---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली शराब नीति घोटाला: चार्जशीट में किन 23 को बनाया था आरोपी, सभी हुए आरोपमुक्त

दिल्ली के पांच साल पुराने बहुचर्चित शराब घोटाला केस में दाखिल हुई विभिन्न चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को आरोपी बनाया गया था. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को एक साथ डिस्चार्ज करते हुए CBI को फटकार लगाई. जानें किन किन का नाम?

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में न केवल अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बल्कि इस मामले से जुड़े सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. इस मामले में विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने आदेश पारित करते हुए कहा कि पूरे केस में किसी भी तरह की आपराधिक साज़िश या आपराधिक मंशा का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला. कोर्ट ने यह भी कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई गंभीर कमियां हैं और उनमें लगाए गए आरोपों का समर्थन किसी विश्वसनीय गवाह या बयान से नहीं होता. मामले से आरोपी बनाए गए 23 लोगों में आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 बड़े नेताओं के अलावा साउथ ग्रुप के चार बड़े नाम और प्रमुख व्यवसायी और अन्य लोग शामिल हैं.

किस-किस को बनाया गया आरोपी

  • पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया.
  • दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया
  • राज्यसभा सांसद संजय सिंह
  • ‘आप’ के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर
  • ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक

जांच एजेंसियों का आरोप था कि साउथ ग्रुप ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. इस मामले में आरोपी

---खबर नीचे जारी है---
  • बीआरएस (BRS) नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता
  • हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली
  • कविता का करीबी माने गए व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई
  • कविता के पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट बुटची बाबू गोरंतला

प्रमुख व्यवसायी और अन्य आरोपी

  • इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू
  • बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा
  • सरकारी गवाह अरबिंदो फार्मा के निदेशक पी. सरथ चंद्र रेड्डी
  • वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा
  • गोवा चुनाव के लिए पैसा भेजने के आरोपी विनोद चौहान

इनके अलावा अमनदीप सिंह ढल, मूथा गौतम, अर्जुन पांडे, राजेश जोशी, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार सिंह, पूर्व एक्साइज अधिकारी कुलदीप सिंह, पूर्व एक्साइज अधिकारी नरेंद्र सिंह समेत कुल 23 आरोपी थे. सभी को एक साथ डिस्चार्ज किया गया – कोई भी दोषी नहीं ठहराया गया.

First published on: Feb 27, 2026 12:51 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola