JNU प्रोटेस्ट केस: पुलिस-छात्र झड़प के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से सभी को जमानत

JNU Protest News: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गिरफ्तार 14 प्रदर्शनकारी छात्रों को बड़ी राहत दी है. दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया.

Delhi News, Delhi Latest News, Delhi, JNU, Durga Puja, Delhi Police, Violence, दिल्ली न्यूज, दिल्ली ताजा खबर, दिल्ली, जेएनयू, दुर्गा पूजा, दिल्ली पुलिस, मारपीट

JNU

JNU Protest News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र संघ द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर झड़प हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियां और जूते फेंके और हमला किया, जबकि छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर अत्यधिक बल प्रयोग किया। पुलिस के मुताबिक, करीब 300 छात्र बिना अनुमति के मार्च निकालकर इंडिया गेट की ओर बढ़ रहे थे। जब पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की और हिंसा की। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 छात्रों को हिरासत में लिया और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल JNU कैंपस में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी 14 छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत

JNU प्रोटेस्ट केस में गिरफ्तार सभी 14 छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करते हुए कहा कि आगे की जांच के लिए यह जरूरी है। वहीं, आरोपियों के वकील ने अदालत में दलील दी कि सभी छात्र जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं और इसके लिए लिखित अंडरटेकिंग देने को भी तैयार हैं। सुनवाई के दौरान एक महिला छात्रा ने आरोप लगाया कि 4-5 बिना यूनिफॉर्म पहने लोगों ने उसे भीड़ से जबरन खींचा, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और खून के थक्के जम गए।

दिल्ली पुलिस की मांग और दलीलें

पुलिस ने अदालत में बताया कि करीब 300 लोगों का मार्च बिना अनुमति इंडिया गेट की ओर निकाला जा रहा था. इस दौरान जब पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, तब आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की और हमला किया, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए. यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं था, बल्कि प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा की गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई मौकों पर प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग कर चुके हैं और इस संबंध में पहले भी चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ