---विज्ञापन---

प्रदेश

इंदौर में हनी ट्रैप का शिकार बना वकील, पहले मांगी मदद फिर किया ब्लैकमेल, महिला गिरफ्तार

MP News: इंदौर में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कानूनी मदद के बहाने वकील को फंसाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 6, 2026 09:54
indore honey trap case
Credit: AI

मध्य प्रदेश के इंदौर में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने कानूनी मदद के बहाने एक वकील से संपर्क किया और फिर उसे हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रच डाली. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, महिला ने खुद को तलाक का केस लड़ रही पीड़िता बताकर वकील से संपर्क किया था. शुरुआत में बातचीत पूरी तरह प्रोफेशनल थी, लेकिन धीरे-धीरे महिला ने निजी बातचीत शुरू कर दी. इसी दौरान उसने अपने पति और बाकी साथियों के साथ मिलकर वकील को फंसाने की योजना बनाई.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम खेलता था 13 साल का अंश, टास्क के चक्कर में लगा ली फांसी, परिवार का था इकलौता बेटा

---विज्ञापन---

लाखों रुपये मांग रही थी महिला

आरोप है कि महिला ने वकील को झूठे आरोपों में फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बदले उससे लाखों रुपये की मांग की गई. जब वकील ने पैसे देने से मना किया तो धमकियां और दबाव बढ़ा दिया गया. लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वकील ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और सबूतों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. जांच में ये भी सामने आया कि महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करती थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शक है कि ये एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो इस तरह से लोगों को निशाना बनाता है. फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के मैहर में स्कूली बच्चों को रद्दी कागज पर खिलाया गया मिड डे मील

First published on: Feb 06, 2026 09:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.