Husband Installed Camera Wife Shameful Act Expose: यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में स्पाई कैमरा लगवा दिए। स्पाई कैमरे में पत्नी की वो करतूत कैद हो गई जिसे देखकर पति के होश उड़ गए। फुटेज में पत्नी अपनी सास की पिटाई करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं वह अपनी सास का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश करती है। फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
बरेली के रहने वाले सुशील को अपनी पत्नी गुडिया पर अवैध संबंधों का शक था। पत्नी की हरकतों का पता लगाने के लिए उसने घर में खुफिया कैमरा लगवाए थे। जब पति ने फोन में कैमरे का फुटेज देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो में गुडिया अपने सास की पिटाई कर रही थी। इतना ही नहीं वह उसे धक्का देकर और गला दबाकर मारने की कोशिश करती नजर आ रही है।
पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए लगाया कैमरा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सुशील ने इसे साक्ष्य बनाकर पुलिस को तहरीर दर्ज करवाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पत्नी के मायके वाले सास पर जबरदस्ती मकान बेचने का दबाव बना रहे है। पत्नी की करतूत जानने के लिए उसने घर में खुफिया कैमरा लगवाया था। ताकि पत्नी की सच्चाई सभी के सामने आ सके।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
फुटेज में महिला गुडिया अपनी सास को बाल पकड़कर गिरा देती है। जब कमलेश देवी उससे बचने के लिए कमरे से निकलती है तो गुडिया उसे खींचकर कमरे में ले जाती है। घटना का खुलासा होने के बाद पति अपनी मां को लेकर थाने पहुंचता है और आरोपी पत्नी के नाम मामला दर्ज करवाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 mins agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 hr agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 hr agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
2 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
3 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines