Himachal News : हिमाचल का एक किसान इन दिनाें चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस किसान के एक हाथ में हल हैं तो दूसरे में तिरंगा। इस किसान का नाम लायक राम है। सोलन के दून शहर से निकला यह किसान शिमला पहुंचकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। सीएम ने पीठ थपथपाकर गले से लगा लिया, और मिलने के लिए बुलाया।

और पढ़िए –Jharkhand News : सम्मेद शिखर को लेकर मधुबन में उमडी हजारों आदिवासियों की भीड़, पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को बताया किसान का बेटा

किसान लायक राम हिमाचल में हो रही भारी बर्फबारी के बीच पैदल ही दिल्ली जा रहे है। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे। और उनकी बात भी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि एक किसान का बेटा ही किसान का बात समझ सकता है।

बोझ तले दबा जा रहा किसान

लायक राम ने कहा कि उसने 2 जनवरी से यह यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि आज का किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। वह पीएम से मिलकर किसानों की आवाज उठाना चाहते है। इसलिए उसने किसान बचाओ, देश बचाओे यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन

किसानों की समस्या पीएम को बताऊंगा

लायक राम ने कहा कि किसान चाहे गर्मी, सर्दी हो या बारिश फल, सब्जियां और अन्न उगाता है। किसान कर्ज लेकर फसलें उगाता है और प्राकृतिक आपदाओं जैसे बारिश, कोहरा, सूखा आदि से उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। ऐसे में किसान के लिए अपना और परिवार का पेट भरना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ