---विज्ञापन---

बारिश-बर्फबारी और माइनस तापमान, जानें हिमाचल-जम्मू में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Jammu Snowfall Prediction: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोनों राज्यों में तापमान माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए दोनों राज्यों के मौसम का अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि दोनों राज्यों में मौसम का ताजा हाल क्या है और आगे मौसम कैसा रहेगा‌?

---विज्ञापन---

Jammu Kashmir Himachal Pradesh Snowfall Prediction: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। दोनों राज्यों में पहाड़ों पर बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़कें बंद होने से कई शहर और गांव एक दूसरे से कट गए हैं। नाले-झरने जम गए हैं और तापमान माइनस में चल रहा है। हालांकि सैलानी-किसान बर्फबारी देखकर खुश हैं और क्रिसमस से पहले ही पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।

हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी से रास्ते बंद होने से टूरिस्ट फंस भी गए हैं। बर्फबारी के कारण दोनों राज्यों में हादसे भी हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में सड़क पर फिसलन से एक गाड़ी स्किड हो गई। हादसे में दिल्ली के टूरिस्ट समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं लाहौल और धुंधी में फंसे एक हजार से ज्यादा टूरिस्टों का रेस्क्यू किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन दोनों राज्यों में शीत लहर चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि दोनों राज्यों में मौसम और तापमान कितना है?

---विज्ञापन---

 

हिमाचल में बर्फबारी से 12 साल का रिकॉर्ड टूटा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में बर्फबारी से 12 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 12 दिसंबर 2012 को भी शिमला समेत कई जिलों में बर्फबारी हुई थी। इसके 12 साल बाद 8 दिसंबर 2024 को दिसंबर महीने में शिमला समेत कई जिलों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस तरह हिमाचल में 2 महीने बाद ड्राई स्पेल टूट गया। वहीं सीजन की पहली बर्फबारी में प्रदेश में 87 सड़कें ब्लॉक हैं। अकेले शिमला में 58 सड़कें बंद हैं। मनाली का रोहतांग दर्रा, अटारी-लेह हाईवे भी बंद है।

---विज्ञापन---

457 ट्रांसफार्मर बंद होने से ज्यादातर गांव अंधेरे में डूबे हैं। किसानों, सेब उत्पादकों और होटल कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। लाहौल स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 12.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को 9 जिलों में तापमान माइनस में दर्ज हुआ। ताजा बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में पारा सामान्य से 2-3 डिग्री तक गिरा है। 10 और 11 दिसंबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन में शीतलहर चलेगी। अगले 7 दिन पहाड़ों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

पर्यटकों को सावधानी बरतने को कहा गया है। सड़कों पर फिसलन होने से ड्राइविंग संभलकर करने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि सफर खतरनाक और जानलेवा हो सकता है।

---विज्ञापन---

 

जम्मू कश्मीर में सूखी ठंड पड़ने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी हुई, जिससे ज्यादातर जिलों में तापमान माइनस में चला गया। वहीं अब अगले 7 दिन जम्मू में बारिश नहीं होगी, बल्कि शीत लहर चलने से सूखी ठंड ठिठुरन का अहसास कराएगी। वहीं कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार हैं। अभी कश्मीर में शीत लहर के कारण तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। सोमवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

---विज्ञापन---

वहीं जम्मू कश्मीर में 21 दिसंबर से चिल्ले कलां शुरू होगा, जम्मू कश्मीर के लोगों को 40 दिन तक बहुत ज्यादा ठंड के लिए तैयार रहना होगा। जम्मू कश्मीर में अब 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हो सकती है। 13 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा और 14-15 दिसंबर को बादल छाने से ठंड बढ़ेगी। इसके बाद 16-17 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, लेकिन टूरिस्टों के लिए सलाह है कि वे प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जाने से बचें, बर्फबारी होने से फंस सकते हैं।

First published on: Dec 10, 2024 08:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola