Punjab CM Bhagwant Mann: हरियाणा के जींद में इन दिनों आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा हो रही है। रविवार को इस ‘बदलाव जनसभा’ में पंजाब सीएम भगवंत मान और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचे। जींद के एकलव्य हुडा स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDA पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हम वो पत्ते नहीं जो साख से टूटकर गिर जाएं, भाजपा की आंधियों को कह दी कि औकात में रहें।’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भाजपा से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
देशभक्ति का सर्टिफिकेट
सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार कभी भी किसी को एक-दूसरे के खिलाफ लड़वाने का काम नहीं करती है और ना ही कभी इससे गठबंधन करती है… कभी उससे गठबंधन करने वाला काम करती है। सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें या उनकी पार्टी को भाजपा से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं है, हम बॉर्डर पर रहते हैं, गोली आई तो सबसे पहले हमारे सीने पर आएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार की सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार का पुराना वीडियो वायरल, NDA गठबंधन से कनेक्शन
धरती का लाल, अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल के बारे में बात करते हुए, सीएम मान ने उन्हें धरती का लाल कहा है। सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस धरती से उठकर बड़े अधिकारी बने। वह इनकम टैक्स कमिश्नर थे, लेकिन अपने लिए पैसे कमाने की बजाय उन्होंने लोगों के लूटे हुए पैसों को बचाना ज़रूरी समझा। उन्होंने इनकम टैक्स कमिश्नर के पद से इस्तीफ़ा दिया और राजनीति में आ गए। इसके बाद दिल्ली के सीएम बने। उनके कामों की गूंज पंजाब में तक पहुंची। वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, हम लोगों ने बिजली का बिल ज़ीरो करने की गारंटी दी। आज 90 फ़ीसदी पंजाबियों के बिल ज़ीरो आ रहा है। इसके अलावा पंजाब में 42 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पंजाब में 664 मोहल्ला क्लिनिक बन चुके हैं। एक करोड़ लोग इन क्लिनिकों से दवाई लेकर ठीक हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines