---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

‘पार्टी बनाएगी तो दायित्व लूंगा’, मैंने इनकार नहीं किया…हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान

Anil Vij Statement: पूर्व मंत्री ने मीडिया में दिए बयान में दावा किया कि मैंने कभी पार्टी से कोई पद नहीं मांगा। आगे भी मैं किसी पद की लालसा नहीं रखता हूं।

---विज्ञापन---

Anil Vij: हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वह कल शपथ लेंगे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस बीच प्रदेश के पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रह चुके अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा कि पार्टी उन्हें जो पद देगी वे वह दायित्व लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी पद के लिए इनकार नहीं किया।

उनका कहना था कि मेरे बारे में कुछ लोगों ने दुष्प्रभाव किया। लोगों ने ये अफवाह उड़ाई की मैं (मंत्री, सीएम) बनना नहीं चाहता। आज पार्टी नेताओं के सामने मैंने इसका स्पष्टीकरण दे दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं बीजेपी पार्टी का निष्ठावान सिपाही हूं, इस बार मैं सातवीं बार विधायक चुनकर आया हूं। लोगों ने मुझे चुना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हरियाणा कैबिनेट के 15 मंत्री शॉर्टलिस्ट! BJP हाईकमान ने मंगवाई लिस्ट, जानें किसे मिल सकता कौन-सा पद?

पूर्व मंत्री ने मीडिया में दिए बयान में  दावा किया कि मैंने कभी पार्टी से कोई पद नहीं मांगा। आगे भी मैं किसी पद की लालसा नहीं रखता हूं। मुझे पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं वह काम पूरी शिद्दत से करूंगा। बता दें हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें मिली हैं। प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।

---विज्ञापन---

किसी गेट पर चपरासी भी बना देंगे तो मैं खुश हूं

अनिल विज ने कहा कि मैंने कभी सीएम पद के लिए दावेदारी पेश नहीं की। मैंने सिर्फ एक स्पष्टीकरण दिया, जो आज भी है। मैंने कभी भी पार्टी के सामने अपनी प्राथमिकताएं नहीं रखीं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं, मुझे तो किसी गेट पर चपरासी भी बना देंगे तो मैं उससे भी खुश हूं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड नहीं दिखा पाया असली दाऊद इब्राहिम, आखिर कैसा है गैंगस्टर का किरदार? महिला पत्रकार ने किए बड़े खुलासे

First published on: Oct 16, 2024 05:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola