हरियाणा से यूपी तक बिना रुके होगा सफर! नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

केंद्र सरकार देश की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक जोड़ने के लिए नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है।

Haryana Panipat Expressway
विज्ञापन

देश में एक और नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। हरियाणा पानीपत एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है। 750 किलोमीटर लंबे इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक का सफर आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से 22 जिलों की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही है। इसके लिए NHAI ने दिल्ली की एक आईसीटी फर्म को कंसल्टेंट के तौर पर चुना है। यह फर्म न सिर्फ इस प्रोजेक्ट की DPR बनाएगी, बल्कि लैंड बाउंड्री को भी बेहतर तरीके से बनाएगी। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर हरियाणा के पानीपत तक आएगा। जानें इस एक्सप्रेसवे से यूपी के किन जिलों को जोड़ा जाएगा।

एक्सप्रेसवे के बारे में

750 किलोमीटर लंबा हरियाणा पानीपत एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक पहुंचेगा। एक्सप्रेसवे के बनने से यहां की जमीनों के दाम भी बढ़ जाएंगे। जैसा कि सब जानते हैं कि पानीपत कपड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है, इससे यहां पर इस कारोबार को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। NHAI के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को कई चरणों में पूरा किया जाएगा। अभी इसमें लगने वाली लागत को लेकर आंकलन किया जा रहा है। जल्द ही इसका पूरा DPR तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

यूपी के किन जिलों को फायदा?

इस एक्सप्रेसवे के बनने से गोरखपुर से हरिद्वार तक केवल 8 घंटे का सफर रह जाएगा। गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत पहुंचने के लिए यह 22 जिलों से होता हुआ निकलेगा। जिन जिलों को इसके बनने से फायदा होगा, उसमें गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली का नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूपा होने में करीब 3 साल का समय लग सकता है। इसके बनने से दिल्ली और यूपी का सफर और भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ