बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा, घर में हुआ जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत और 1 घायल

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक घर में भयंकर ब्लास्ट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।

bahaurgarh

हरियाणा के बहादुरगढ़ में भयंकर घटना हुई है। यहां देर शाम को एक घर में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। एक शख्स घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा सिलेंडर फटने, एसी कंप्रेसर के फटने या किसी अन्य वजह से हुआ है।

हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट बेडरूम में हुआ है। बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा, “यह सिलेंडर ब्लास्ट नहीं है; यह बेडरूम के अंदर हुआ। धमाके से पूरा घर प्रभावित हुआ है। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने ने बताया कि चारों मृतक परिवार के सदस्य थे।फोरेंसिक टीम अंदर है और धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिलेंडर ठीक है, एसी यूनिट को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन हम अभी यह नहीं कह सकते कि यह एसी विस्फोट है या नहीं। हम अब विस्फोट विश्लेषण विशेषज्ञ को मौके पर बुलाएंगे। उनकी और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ