'जो भी हरियाणा का CM बना, उसे मार डालूंगा...', विनेश फोगाट के पति के नाम से बने ग्रुप पर धमकी; कौन है आरोपी?

Haryana Crime News: शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही हरियाणा में सीएम को जान से मार दिए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज डाला था। जिसके बाद उसने मैसेज को डिलीट भी कर दिया। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई थी।

Haryana Crime News

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। Photo-PTI

Jind Crime News: हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सीएम बनने वाले नेता को जान से मार दिए जाने की धमकी दी गई है। मामला जींद के जुलाना का है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह शराब के नशे में था। उसे होश नहीं था और उसने मैसेज लिखकर एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाल दिया। बाद में मैसेज को डिलीट भी कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव रामकली निवासी महताब सिंह ने इस बाबत पुलिस को शिकायत दी थी। महताब सिंह के अनुसार जुलाना हलके के नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। यह ग्रुप सोमबीर राठी के नाम से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर विनेश फोगाट के पति हैं, जो जुलाना हलके से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। 8 अक्टूबर को हरियाणा में नतीजों का ऐलान किया गया था। उसी दिन शाम 4 बजे के आसपास इस ग्रुप पर किसी शख्स ने धमकी भरा मैसेज डाला। कुछ देर बाद आरोपी ने इस मैसेज को डिलीट भी कर दिया। इसके बाद पुलिस को उन्होंने शिकायत दी थी। वहीं, जुलाना थाना प्रभारी मुरारी लाल ने मामले की पुष्टि की है। मुरारी लाल के अनुसार महताब सिंह ने उनको शिकायत दी थी। जिसके बाद मैसेज की पड़ताल की गई तो पता लगा कि यह देवरड़ गांव के रहने वाले अजमेर सिंह ने डाला था।

विज्ञापन

गोडसे और महात्मा गांधी का किया जिक्र

मैसेज में लिखा था कि अगर हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बन गई तो जो भी सीएम बनेगा, उसको मैं गोली मार दूंगा। उसी तरीके का यूज किया जाएगा, जिस तरीके से गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया है कि वह शराब के नशे में था। होश में आने के बाद उसे अपनी गलती महसूस हुई थी। जिसके बाद मैसेज को डिलीट कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ