शिक्षिका के 12वीं के छात्र संग अंतरंग वीडियो से खुले राज, तीसरी बार जमानत हाईकोर्ट से रद्द हुई तो गिरफ्तार

Female Teacher Illicit Relationship Minor Student: 12वीं के पेपर में अच्छे नंबर का झांसा देकर नाबालिग छात्र से संबंध बनाने वाली महिला शिक्षिका आखिरकार गिरफ्तार हो गई। जून 2024 में गुरुग्राम में सामने आए इस मामले में तीसरी बार भी आरोपी शिक्षिका की जमानत रद्द हो गई। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षिका शादीशुदा थी और पति से अनबन के चलते उसने छात्र संग अवैध संबंध बनाने शुरू कर दिए थे। जानें पूरा मामला

female teacher illicit relationship minor student

महिला शिक्षिका पर रेवाड़ी के 12वीं के नाबालिग छात्र से कभी घर तो कभी होटल ले जाकर अवैध संबंध बनाने का आरोप

Female Teacher Illicit Relationship Minor Student: हरियाणा के गुरुग्राम में शादीशुदा महिला शिक्षिका की जमानत तीसरी बार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से रद्द होने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला शिक्षिका पर रेवाड़ी के 12वीं के नाबालिग छात्र से कभी घर तो कभी होटल ले जाकर अवैध संबंध बनाने का आरोप है। महिला शिक्षिका पर छात्र को नशीली दवाएं देकर उससे जबरन संबंध बनाने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है।

विज्ञापन

पुलिस ने जब वीडियो रिकवर किए तो आरोपी शिक्षिका की करतूतें दुनिया के सामने आईं। पीड़ित छात्र रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र का निवासी है और गुरुग्राम स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र के पिता ने 3 मार्च को पुलिस में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षिका उनके बेटे को होटल और अपने आवास पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करती थी।

विज्ञापन

कभी घर तो कभी होटल बुलाती थी शिक्षिका

पीड़ित छात्र के मुताबिक, ये मामला जून 2024 में शुरू हुआ, जब शिक्षिका ने उसे टयूशन के बहाने पहली बार घर बुलाया। पहली बार ही उसे शिक्षिका की नीयत के बारे में पता चल गया था। सितंबर 2024 तक शिक्षिका कभी होटल तो कभी घर बुलाकर छात्र से जबरन संबंध बनाती रही। जनवरी 2025 से छात्र ने इनकार करना शुरू किया तो महिला शिक्षिका ने उस पर ही छेड़छाड़ का केस करवा दिया। मजबूरन छात्र ने अपने परिजनों को सारी सच्चाई बता दी।

विज्ञापन

लंबे समय से मानसिक तनाव में था छात्र

छात्र ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन टीचर द्वारा अच्छे नंबर दिलाने और करियर में मदद करने के आश्वासन के कारण वह चुप रहा। अंततः परेशान होकर उसने पूरी घटना अपने पिता को बताई। परिजनों ने पुलिस को कुछ वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए, जिनमें कथित रूप से आरोपी महिला और छात्र के बीच की घटनाएं रिकॉर्ड थीं। पुलिस जांच के बाद 13 मार्च 2025 को महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला विवाहित है और 35 वर्ष की उम्र की है।

शिक्षिका न्यायिक हिरासत में

21 मार्च 2025 को आरोपी शिक्षिका ने पहली बार रेवाड़ी फास्ट ट्रैक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई जो खारिज हो गई। 7 मई को शिक्षिका की ओर से लगाई दूसरी अग्रिम जमानत याचिका भी रद्द हो गई। 6 जून को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लगाई तीसरी अग्रिम जमानत याचिका भी 20 जून को खारिज हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल मामला न्यायिक प्रक्रिया में है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ