Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Accident in Kaithal: हरियाणा के कैथल जिले में हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार पूजा के लिए कार में सवार होकर मंदिर जा रहा था। दशहरे के दिन कार मुंदड़ी नहर में जा गिरी। जिसके कारण डीग गांव के रहने वाले लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। शनिवार सुबह कार के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने भी बचाव कार्यों में सहयोग किया।
अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक सिर्फ 7 ही लोगों की बॉडी मिली है। 15 साल की लड़की के शव की तलाश जारी है। जल्द ही शव को निकाल लिया जाएगा। कार चला रहा ड्राइवर बच गया है। जिसको इलाज के लिए कुंडली अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार में सवार होकर एक ही परिवार के 9 लोग गांव गुहणा में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने के लिए रवाना हुए थे।
यह भी पढ़ें:17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
सुबह करीब पौने 9 बजे कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारह हादसे के 10-15 मिनट बाद ही कार को निकाल लिया गया था। गाड़ी में सवार लोगों को बचाने के लिए भीड़ में से कुछ लोग नहर में कूद गए थे।
#WATCH | Kaithal, Haryana | DSP Lalit Kumar says, “We received the information that a family going to a fair, their car fell into a canal near Mundri in which 7 family members died, only the driver is alive. We have this information that one girl is missing. We are not confirm… pic.twitter.com/NcYDActIns
— ANI (@ANI) October 12, 2024
डीएसपी ललित कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को बचा लिया गया है। वहीं, अन्य 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक बच्ची का शव अभी तक नहीं मिला है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। जल्द शव को बरामद कर लिया जाएगा। हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः कुमारी शैलजा के गांव में भी हारी कांग्रेस, BJP प्रत्याशी को मिले कितने ज्यादा वोट?
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।