हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP की बढ़ीं मुश्किलें, टिकट न मिलने से नाराज मंत्री ने की महापंचायत, ये पूर्व मंत्री हुए बागी

Haryana Assembly Election 2024: प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, यहां 5 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं, यहां टिकट न मिलने से नाराज कई बीजेपी नेताओं ने बागी तेवर अपना लिए हैं। वहीं, कोई पार्टी से इस्तीफा दे रहा है तो किसी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं कुछ कद्दावर नेता तो अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में शक्तिप्रदर्शन के लिए महापंचायत और सम्मेलन कर रहे हैं। कईयों ने टिकट की आस में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

राज्य मंत्री संजय सिंह ने की महापंचायत

राज्य मंत्री संजय सिंह ने टिकट न मिलने से नाराज होकर रविवार को सोहना में महापंचायत की। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापंचायत के दौरान 51 लोंगो की कमेटी बनाई गई है। महापंचायत ने ये तय किया है कि अगर दो दिन में बीजेपी संजय सिंह को टिकट देने संबंधी कोई निर्णय नहीं लेती है तो कमेटी उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने पर आगे निर्णय लेगी।

ये भी पढ़ें: ‘हम आपको अपना मानते हैं, जबकि पाकिस्तान विदेशी’, राजनाथ सिंह ने पीओके के लोगों को दिया बड़ा ऑफर

विज्ञापन

पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव हुए भाजपा से बागी

टिकट न मिलने से नाराज विक्रम सिंह यादव ने ऐलान किया है कि वह अगले दो दिनों में जनता से रायशुमारी करने के बाद चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे। कोसली विधानसभा से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी विधानसभा में काम नहीं किया उन्हें दूसरी जगह से टिकट दिया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा युवा नेता प्रशांत सन्नी यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, बताया जा रहा है कि वे रेवाड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व गुरुग्राम से ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता जीएल शर्मा ने रविवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनके साथ बीजेपी व अलग-अलग संगठनों के 250 से ज्यादा पदाधिकारियों व हजारों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौजूद रहे, उन्होंने गुरुग्राम, झज्जर व रोहतक से भाजपा व अन्य पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप एक साथ! सीट शेयरिंग पर ये फॉर्मूला हुआ तय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola