---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप एक साथ! सीट शेयरिंग पर ये फॉर्मूला हुआ तय

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा, इसके बाद प्रदेश में 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है।

---विज्ञापन---

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समझौता लगभग फाइनल हो गया है। सूत्रों के अनुसार 9 सितंबर को इसका औपचारिक ऐलान किए जाने की संभावना है। फिलहाल दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अभी तक के समझौते के अनुसार कांग्रेस हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा के आसपास की विधानसभा सीटें आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ सकती हैं।

बता दें 2024 लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से बीजेपी के नवीन जिंदल चुनाव जीते थे। वहीं, 513154 वोटों के साथ आप के सुशील गुप्ता दूसरे नंबर पर आए थे। आप सूत्रों के अनुसार पार्टी कांग्रेस के साथ हरियाणा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी हरियाणा की 7 सीटों पर दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी शीर्ष नेतृत्व आप को जींद, कलायत, पानीपत ग्रामीण, पेहोवा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रनिया विधानसभा सीट देने के लिए तैयार हो गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल? वाटर ऑपरेटर को धमकाने का आरोप

भाजपा के बागियों पर नजर

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा, इसके बाद प्रदेश में 8 अक्टूबर को मतगणना है। इस बीच आप और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि जेजेपी और भाजपा के बीच गठबंधन पहले ही टूट चुका है। आप और कांग्रेस अब इन दोनों पार्टियों के बागियों पर नजर बनाए हुए है। चुनाव के मद्देनजर यह राजनीतिक पार्टियों का प्लान बी है, अगर कोई बागी साथ आता है तो दोनों पार्टियां उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।

---विज्ञापन---

गठबंधन पर आप में बगावत

इससे पहले आज सुबह आप नेता सोमनाथ भारती ने इस गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर मुहर लगने से पहले आम आदमी पार्टी को मूल्यांकन करना चाहिए क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में ऐसा ही गठबंधन किया गया था। उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आप उम्मीदवारों का साथ नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat की एंट्री से Haryana में कांग्रेस होगी मजबूत? इस वीडियो में समझिए

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां की मीडिया एडवाइजर… बशीर अहमद को टक्कर देने अब खुद मैदान में उतरीं इल्तिजा मुफ्ती

इनपुट-अमित पांडे, विशाल 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2024 03:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola