Farmers Protest : किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया है। उनके प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। किसान गुरुवार को पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य के किसानों की बैठक हुई, जिसमें तीन बड़े फैसले लिए गए हैं।
पंजाब के बाद हरियाणा किसानों ने अपने प्रदर्शन को तेज करने का ऐलान किया है। वे भी कल से राज्यभर में अलग-अलग तरीके से आंदोलन करेंगे। किसानों के तीन फैसलों में वे 16 फरवरी को टोल फ्री रखेंगे और 17 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। दो दिनों के प्रदर्शन के बाद किसानों की 18 फरवरी को फिर बैठक होगी, जिसमें आगे के प्रदर्शन के लिए प्लान बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest: चौधरी चरण सिंह, MS स्वामीनाथन को भारत रत्न के बीच क्यों आंदोलित हैं किसान?
किसानों और मजदूर संगठनों की रविवार को फिर होगी बैठक
किसान आंदोलन को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मीटिंग में तीन फैसले लिए गए हैं। पहला- हम शुक्रवार को 3 घंटे के लिए हरियाणा के सभी टोल फ्री रखेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक टोल फ्री रहेंगे। दूसरा- किसान शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। तीसरा- सभी किसानों और मजदूर संगठनों की रविवार को दोपहर 12 बजे संयुक्त बैठक होगी। उसी मीटिंग में आगे के फैसले लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest Update: शंभू-जींद बॉर्डर पर टकराव, किसानों के प्रदर्शन से जुड़े 5 बड़े अपडेट
किसानों ने कल भारत बंद का किया आह्वान
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी को भारत बंद की घोषणा की है। किसानों ने यह फैसला तब लिया, जब दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोक दिया गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई किसान घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के जाम से बचने के लिए पढ़ें नया डायवर्जन प्लान, इस रूट्स से निकलें बाहर
सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान करेंगे प्रदर्शन
पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे। साथ ही उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें भी की गई थीं। ऐसे में किसानों के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ किसान संगठन ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके तहत सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
17 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines