ऑफिस बुलाते, बाथरूम ले जाते और निजी अंग छूते... 500 छात्राओं ने PM को लिखे पत्र में खोला प्रोफेसर की करतूतों का सच

Girl students sexual harassment: हरियाणा के एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल से भी की है।

sexual harassment of 500 girl students in sirsa

500 छात्राओं ने प्रोफेसर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Sexual harassment of 500 girl students in Haryana University:  हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (Chaudhary Devi Lal University) से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 500 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजेश कुमार बंसल ने छात्राओं का गुमनाम पत्र मिलने की पुष्टि की।

विज्ञापन

छात्राओं ने की प्रोफेसर के निलंबित करने की मांग

विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल को लिखे पत्र में छात्राओं ने प्रोफेसर के निलंबन की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले की हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में जांच करवाई जाए। छात्राओं ने पत्र की प्रतियां कुलपति अजमेर सिंह मलिक, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और राष्ट्रीय आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा समेत अन्य लोगों को भी भेजा गया है।

विज्ञापन

प्रोफेसर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप

विज्ञापन

छात्राओं ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि प्रोफेसर गंदी और अश्लील हरकतें करते थे। वे छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाते थे और बॉथरूम में ले जाकर निजी अंगों को छूने के साथ अश्लील हरकतें करते थे। उन्होंने प्रोफेसर पर धमकाने का भी आरोप लगाया।

प्रोफेसर ने बुरा परिणाम भुगतने की छात्राओं को दी धमकी

विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि जब उन्होंने अश्लील हरकतों का विरोध किया तो प्रोफेसर ने उन्हें बहुत बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर यह हरकत कई महीनों से कर रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ