जेब में रखे-रखे ही चार्ज हो जाएगा मोबाइल फोन! क्‍या सच में Elon Musk ला रहे Tesla Pi जैसा खास फोन?

Elon Musk: क्या एलन मस्क 2024 के अंत में नया Tesla Pi फोन लॉन्च करने वाले हैं। इस फोन में कुछ ऐसे खास फीचर्स होंगे, जो अब तक किसी भी फोन में नहीं देखे गए। एलन मस्क का ये फोन स्मार्टफोन दुनिया में एक नया बदलाव ला सकता है। जानिए इसके बारे में…

elon musk

elon musk

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर और इनोवेटिव बिजनेसमैन में से एक एलन मस्क 2024 के अंत में अपनी कंपनी टेस्ला के नए स्मार्टफोन टेस्ला पाई को लॉन्च करने की योजना बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन खास तौर पर अपने अनोखे फीचर्स के लिए चर्चा में है, जो किसी भी अन्य मोबाइल फोन कंपनी जैसे एप्पल और सैमसंग में नहीं मिलते। टेस्ला पाई के दो प्रमुख फीचर्स ऐसे हैं जो स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा धमाका कर सकते हैं।

tesla pi phone

इस मोबाइल को चार्जिंग की जरूरत नहीं

टेस्ला पाई का पहला और सबसे खास फीचर यह है कि इसे चार्जिंग की जरूरत नहीं होगी। इस फोन में सोलर चार्जिंग की सुविधा होगी, जिससे यह सूरज की रोशनी से अपने आप चार्ज हो जाएगा। यदि यह आपकी जेब में भी है, तब भी यह चार्ज होता रहेगा। इस तरह यह फोन पूरी तरह से ऊर्जा के लिए सूरज की रोशनी पर निर्भर रहेगा, जिससे चार्जिंग के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

tesla pi phone

बिना इंटरनेट कनेक्शन के काम करेगा

टेस्ला पाई में दूसरी अनोखी खासियत है कि इसे किसी बाहरी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह टेस्ला के इंटरनेट स्टारलिंक सैटेलाइट के माध्यम से काम करेगा। स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए यह फोन सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा। इसका मतलब यह है कि आप जहां भी होंगे, चाहे रेगिस्तान हो, समुद्र हो या चांद, टेस्ला पाई में इंटरनेट हमेशा उपलब्ध रहेगा।

एलन मस्क का अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि, एलन मस्क या टेस्ला ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह फोन कब लॉन्च होगा या वास्तव में इसके फीचर्स क्या होंगे। लेकिन तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में नई क्रांति ला सकता है और लोगों को इंटरनेट और चार्जिंग की समस्याओं से निजात दिला सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि एलन मस्क इस फोन को कब और किन फीचर्स के साथ लॉन्च करते हैं। अगर ये फीचर्स सच में लागू होते हैं तो टेस्ला पाई स्मार्टफोन मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है और इसे अन्य कंपनियों के लिए चुनौती साबित हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ